फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sai Palki Yatra started from Amdaha

Barabanki News: अमदहा से निकाली गई साईं पालकी यात्रा

Fri, 27 Mar 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 27 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Sai Palki Yatra started from Amdaha
मसौली के ग्राम अमदहा स्थित श्री शिरडी सांई बाबा मंदिर से निकाली पालकी यात्रा में सेल्फी लेती मह
मसौली। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अमदहा स्थित शिरडी साईं बाबा मंदिर में साईं महोत्सव का आयोजन किया गया है। बृहस्पतिवार को भव्य साईं पालकी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा दाता साईं कुटी से चलकर देर शाम साईं धाम बाबा के दरबार पहुंची। यात्रा के दौरान साईं भक्तों ने जगह-जगह पालकी का स्वागत किया। मसौली, कोटवा, अमदहा, बड़ागांव, मेंढिया सहित अन्य गांवों की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग इसमें शामिल हुए। अबीर गुलाल के साथ फूलों की होली भी खेली। यात्रा में लल्लन वर्मा, श्यामा चरण गुप्ता, संजय मौर्य, गुड्डू मौर्या, संतोष मौर्या, मुन्ना मौर्या, नीरज मौर्या, बलजीत सिंह, कपिल मौर्य और आशु मौर्य सहित शामिल रहे।
विज्ञापन

शिरडी साईं बाबा मंदिर समिति के कार्यक्रम आयोजक गुड्डू मौर्या ने बताया कि शुक्रवार को राम नवमी के अवसर पर दोपहर 12 बजे साईं बाबा का अभिषेक और आरती होगी। इसके बाद अपराह्न तीन बजे से दिव्य साईं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम सात बजे से साईं भजन संध्या में पीलीभीत के कलाकारों द्वारा मनोरम झांकियों की भव्य प्रस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed