{"_id":"6840a3184fb9db7af7090b65","slug":"roster-failed-electricity-is-barely-available-for-ten-hours-barabanki-news-c-315-1-slko1012-140853-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फेल हुआ रोस्टर, मुश्किल से मिल रही दस घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फेल हुआ रोस्टर, मुश्किल से मिल रही दस घंटे बिजली
Thu, 05 Jun 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। गर्मी में बढ़ी मांग के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। बढ़ते लोड के कारण शहरी व ग्रामीण इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या लाइलाज हो गई है। रोस्टर के तहत 18 घंटे बिजली देने के दावे को दर किनार कर जमकर हो रही अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते जिले के पांच डिवीजनों के ग्रामीण क्षेत्रों में महज 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
इसका खामियाजा जिले के बाराबंकी, रामसनेहीघाट, फतेहपुर, रामनगर और हैदरगढ़ डिवीजन से जुड़े करीब दो हजार गांवों व मजरों से जुड़ी ढाई लाख से अधिक की आबादी को भुगतना पड़ रहा है। वर्तमान में बिजली की डिमांड 250 एमवीए से बढ़कर 306 एमवीए पहुंच गई है। लोड बढ़ने के कारण प्राय: हर दिन शाम ढलते ही ट्रिपिंग बढ़ जाती है।
ट्रांसफार्मरों के ओवरलाेड हो जाने से अघोषित तौर पर बिजली कटौती करना पड़ रही है। पॉवर कार्पोरेशन की अधीक्षण अभियंता राजबाला का कहना है कि कहीं पर अनुरक्षण कार्य या फाल्ट के कारण कटौती हो सकती है। विभागीय तौर पर कहीं कोई कटौती नहीं की जा रही है। सभी अधिशासी अभियंता को रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति करने और फाल्ट को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
हैदरगढ़: पांच घंटे तक हो रही कटौती
हैदरगढ़ ग्रामीण क्षेत्र में बहुता, अंसारी, पोखरा, बाबुआपुर, वैद्यखेड़ा, रौनी, त्रिवेदीगंज समेत 150 गांव की आबादी अघोषित कटौती व लो-वोल्टेज से परेशान है। असंद्रा क्षेत्र पलौली, मेनहुआ व सुबेहा उपकेंद्र से जुड़े गांवों में दिन में रोस्टिंग के अलावा रात में 5-6 घंटा बिजली कट रही है।
सिरौलीगौसपुर: 18 घंटे के सापेक्ष 12 घंटे ही मिल रही बिजली
ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे के सापेक्ष 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। करोड़ों खर्च करने के बावजूद भी गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लो वोल्टेज से 235 गांव की करीब सवा लाख की आबादी प्रभावित है। जेई राज मौर्य ने बताया कि बिजली की मांग के अनुपात में आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
फतेहपुर: पूरे दिन आती-जाती रही बिजली
फतेहपुर क्षेत्र में पूरे दिन बिजली आती जाती रहती है। सलारी, भटुवामऊ व निंदूरा क्षेत्र में भदरास फीडर से जुडे़ कई गांवों में रोस्टर के अलावा चार घंटे बिजली कटौती हो रही है। जेई अनिल पाल का कहना है कि मुख्य लाइन में फाल्ट आनें पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हो जाती है।
रामसनेहीघाट: कटौती का कोई समय नहीं
चौरी अलादासपुर, थोर्थिया, मऊ, कोटवा सड़क, हथौंदा फीडर के गांवो की अघोषित बिजली कटौती हो रही है। करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित है। बिजली कटौती का कोई समय नहीं है।