फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Roadways bus stalls mid-journey; questions raised over roadworthiness.

Barabanki News: बीच राह ठिठकी रोडवेज बस, फिटनेस पर सवाल

Tue, 08 Sep 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 08 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus stalls mid-journey; questions raised over roadworthiness.
कोटवाधाम। परिवहन विभाग बसों की फिटनेस दुरुस्त होने का दावा करता है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बया करतती है। अक्सर बसों के बीच रास्ते में खराब होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठाना पड़ रही है। सोमवार को बाराबंकी डिपो की बस अगानपुर गांव के पास अचानक बंद हो गई। यह बस सोमवार सुबह राजधानी से सवारियां लेकर टिकैतनगर के लिए रवाना हुई थी।
विज्ञापन

बस अपना पूरा सफर तय करने से पहले ही अचानक सड़क किनारे खड़ी हो गई। चालक और परिचालक ने इसे चालू करने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों और यात्रियों ने भी बस को धक्का लगाकर स्टार्ट करने की कोशिश की पर बस का इंजन स्टार्ट नहीं हो सका। इस कारण गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को काफी देर तक सड़क किनारे खड़े हो कर परेशानी उठाना पड़ी। अंत में यात्रियों को दूसरे वाहनों का सहारा लेकर आगे का सफर पूरा करने के लिए विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

बीच रास्ते में रोडवेज बस के खराब होने की इस घटना ने परिवहन विभाग की बसों की फिटनेस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि बसों की नियमित जांच के दावे झूठे साबित होते हैं। यात्रियों ने जर्जर व तकनीकी तौर पर खराब बसों को सड़क पर नहीं उतारने के साथ बसों की नियमित जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed