{"_id":"604682018ebc3e59274e0492","slug":"road-accident-barabanki-news-lko5685999146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से टकराई कार, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से टकराई कार, एक युवक की मौत
विज्ञापन
बाराबंकी। सफदरगंज के निकट अयोध्या हाईवे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार व मौजूद स्थानीय लोग।
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौली (बाराबंकी)। अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम प्यारेपुर सरैंया के निकट हुई मार्ग दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौत हो गयी । वहीं चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
सोमवार की सुबह शिकोहाबाद निवासी हिमांशु विश्वकर्मा (32) कार से अयोध्या की ओर जा रहे थे। कार चालक अमिताभ मिश्रा निवासी चित्रगुप्त नगर आलमबाग लखनऊ जैसे ही प्यारेपुर सरैंया गांव के निकट पहुंचे वैसे ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही अवध डिपो की रोडवेज बस से टकरा गयी।
बस से हुई जबरदस्त टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गये और कार में सवार हिमांशु की मौत हो गयी तथा अमिताभ गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जिसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसे में युवक घायल
शहर से महादेवा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर डायवर्जन होने के बाद भी तेज रफ्तार से जा रही एक प्राइवेट बस ने पैदल जा रहे राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। घायल युवक को मसौली पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना में घायल युवक थाना क्षेत्र के ग्राम पैगम्बरपुर निवासी राधेश्याम वर्मा है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।