फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Relief for a population of 15,000 from low voltage issues.

Barabanki News: लो वोल्टेज से 15 हजार की आबादी को राहत

Mon, 07 Sep 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 07 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Relief for a population of 15,000 from low voltage issues.
सैदनपुर। 10 गांवों की लगभग 15 हजार की आबादी और सैकड़ों किसानों को लो वोल्टेज की भीषण समस्या से बड़ी राहत मिली है। राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के प्रयासों से अब बिजली आपूर्ति सिरौलीगौसपुर उपकेंद्र से शुरू करा दी गई है। दूरी घटने से आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ हो गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के जंगरा बसावनपुर, पिपरहा, विरौली, मुस्काबाद, बरगदहा, मुस्काबाद चौकी, अगेहरा, डेलई पुरवा और तुरकानी सहित 10 गांवों के लोग लंबे समय से लो वोल्टेज का दंश झेल रहे थे। इन गांवों को करीब 20 किमी दूर मसौली उपकेंद्र से बिजली मिल रही थी।
विज्ञापन


अधिक दूरी के कारण लाइन में भारी फॉल्ट और लो वोल्टेज बना रहता था। इस समस्या को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता लवकुश वर्मा और बिरौली के प्रशासक अनिल वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया था कि कम वोल्टेज के कारण घरों के पंखे, बल्ब और टीवी ठप पड़े रहते हैं। इसके अलावा क्षेत्र के करीब 60 सरकारी ट्यूबवेल न चलने से फसलों की सिंचाई रुक जाती है। राज्य मंत्री ने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या के तुरंत समाधान के निर्देश दिए।


अधिकारियों से वार्ता के बाद अब आपूर्ति लाइन को सिरौलीगौसपुर उपकेंद्र से जोड़ दिया गया। नई लाइन चालू होते ही लो वोल्टेज की समस्या दूर हो गई और 15 हजार लोगों को राहत मिली। राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग पर निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है। ग्रामीणों ने इसको लेकर राज्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed