फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rape case

कड़ी सुरक्षा में हुआ उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौसी के शव का अंतिम संस्कार

Sat, 03 Aug 2019 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
rape case
बाराबंकी। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौसी के शव का अंतिम संस्कार उनके सुबेहा क्षेत्र स्थित पैतृक गांव में बृहस्पतिवार को आईजी, एसपी व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

एक एंबुलेंस से बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे हैदरगढ़ सीओ शैलेंद्र राय व कोतवाल अवनीश कुमार शव लेकर गांव पहुंचे। गांव में परिवारीजनों के साथ बहुत से ग्रामीण जमा थे। अयोध्या रेंज के आईजी डॉ. संजीव गुप्ता, जिले के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर, सुबेहा और कोठी के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहले से गांव में मौजूद रहे। बाग शव को ले जाकर मृतका के पुत्र ने अंतिम संस्कार किया है। मालूम हो कि रविवार को रायबरेली में ट्रक की टक्कर से कार सवार उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता व उसके वकील घायल हो गए थे। कार में पीड़िता की चाची व मौसी की मौत हो गई थी। मौसी सुबेहा इलाके के एक गांव की रहने वाली थी। तीन दिन से अधिकारी गांव में डेरा डाले रहे। बृहस्पतिवार को गांव ले जाकर महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

हमरी अम्मा का कोई कसूर नहीं... विधायक मरवा दिहिन
हमरी अम्मा और वकील का कोई कसूर नहीं रहा। विधायक कुलदीप सेंगर मरवा दिहिन। मां का शव देखते ही बेटी और बेटा बिलखने लगा। उसने विधायक पर आरोप लगाया। दोनों को देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गई। मृतका की पुत्री अपनी मौसी के साथ ही रहती है। उसने कहा कि हमारी अम्मा अपनी बहन का हाल जानने के लिए गई थी। उनका कोई कसूर नहीं था फिर भी विधायक कुलदीप सेंगर ने उन्हें मरवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से आर्थिक सहायता की मांग
पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम योगेंद्र कुमार को दिया और आर्थिक सहायता व नौकरी की मांग की। एसडीएम ने बताया कि मृतका की पुत्री के ज्ञापन को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। मृतका परिवार की मुखिया थी। उसके नाम खेती की जमीन है। कृषक दुर्घटना बीमा व पारिवारिक सहायता का लाभ अभी नहीं मिलेगा। हत्या के मामले में केस दर्ज होने से दुर्घटना बीमा का लाभ नहीं दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed