फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rape

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sun, 10 Apr 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
rape
निंदूरा (बाराबंकी)। युवती को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने एक वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया। युवती ने जब विवाह को दबाव बनाया तो युवक ने उसे अपने घर ले जाकर विवाह से पहले धर्म परिवर्तन करने की बात कहीं। वहां से वापस लौटी युवती ने पिता को मामले की जानकारी दी। इस पर उसने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म के साथ एससी-एसटी एक्ट में युवक व उसके माता-पिता समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

मामला घुंघटेर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गड़िया बाजार निवासी युवक सिराज ने उसकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया। बेटी ने जब विवाह का दबाव बनाया तो युवक उसे अपने घर ले गया।
विज्ञापन

जहां युवक सिराज, उसके पिता राजू, मां, बहन व दोस्त ने मिलकर धर्म परिवर्तन का उलटा दबाव बनाने लगे। बेटी के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद मोबाइल व पैसे छीन लिए। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष अमर सिंह चौरसिया ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed