{"_id":"60297aa98ebc3ee8fb040df1","slug":"ramnagar-mla-distributed-solar-panel-pack-to-34-families-barabanki-news-lko5648770111","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 परिवारों को रामनगर विधायक ने वितरित किया सोलर पैनल पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 परिवारों को रामनगर विधायक ने वितरित किया सोलर पैनल पैक
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। अब बाढ़ पीड़ितों को सोलर सिस्टम से जहां दूधिया रोशनी मिलेगी, वहीं गर्मी में पंखे की हवा व मोबाइल फोन चार्ज करने की सुविधा भी मिलेगी।
रविवार को रामनगर विधायक शरद कुमार अवस्थी ने सिरौलीगौसपुर तहसील के अलीनगर-रानीमऊ तटबंध पर आयोजित कार्यक्रम में तेलवारी गांव के 32 परिवारों को सोलर पैनल का वितरण किया और जल्द ही पक्के मकान का सपना पूरा होने का भरोसा दिलाया। सोलर सिस्टम पाकर तटबंध पर गुजर-बसर कर रहे बाढ़ पीड़ितों के चेहरे खिल उठे।
सौभाग्य योजना से सोलर पैनल पैक की सुविधा तराई के अन्य गांवों के बाढ़ पीड़ितों को भी मिलेगी। इसके बाद विधायक ने चौपाल लगाकर बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक ने कहा कि देश में मोदी सरकार व प्रदेश में योगी सरकार विकास कार्यों को लेकर बहुत गंभीर है जो विरोधी पार्टियों को हजम नहीं हो रहा है। भाजपा सरकार में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किए गए विकास कार्य इसकी बानगी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जल्द ही बाढ़ पीड़ितों के अपने पक्के मकान होंगे। गांवों को सोलर सिस्टम से रोशन किया जा रहा है। सोलर पैनल पैक में एक पंखा, एलईडी लाइट, 200 वाट का पैनल, बैट्री व मोबाइल चार्ज करने का किट भी है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय, विनोद सिंह, स्वतंत्र सिंह, विशाल सिंह, रामजी व नेडा के परियोजना अधिकारी विवेक भार्गव तथा अवर अभियंता टीकाराम आदि मौजूद रहे।