{"_id":"6158ae508ebc3e09151df5db","slug":"rain-barabanki-news-lko598337364","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मौसम में बदलाव, जलभराव वाले मोहल्लों में बढ़ी दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मौसम में बदलाव, जलभराव वाले मोहल्लों में बढ़ी दिक्कतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बारिश से मौसम भले ही बदल गया हो लेकिन जलभराव वाले मोहल्लों में परेशानियां बढ़ गईं हैं। यहां पर पानी कुछ कम जरूर हुआ था लेकिन शनिवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से एक बार फिर जलभराव हो गया। कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को आवागमन में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पिछले कई दिनों से निकल रही तेज धूप से लोग परेशान थे पर शनिवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से मौसम में बदलाव आ गया। बारिश से गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन डिवाइन ग्रीन सिटी, मोहरी पुरवा, श्रीराम कॉलोनी, मखदूमपुर, बाल बिहार कॉलोनी, हजाराबाग व खलरिया आदि मोहल्लों में बारिश की वजह से फिर परेशानियां बढ़ गईं।
यहां के लोगों ने बताया कि इधर पानी कुछ कम हुआ था और किसी तरह से जीवन पटरी पर आने लगा था लेकिन बारिश ने एक बार फिर से वही हालात पैदा कर दिए हैं। मोहल्लों में पानी भर गया है। लोगों ने बताया कि अभी भी जो परिवार मोहल्ला छोड़कर गांव या फिर रिश्तेदारी में गए थे जलभराव से वापस लौटकर नहीं आए हैं। नगर पालिका प्रशासन इस समस्या के प्रति जरा भी गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। जिससे यहां के लोगों को पिछले कई दिनों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जिन मोहल्लों में जलभराव था वहां से पानी निकालने का काम लगातार किया जा रहा है। बारिश से फिर दिक्कतें बढ़ी हैं लेकिन अभी इतना ज्यादा जलभराव नहीं हुआ है। फिर भी नगर पालिका प्रशासन इन मोहल्लों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह से गंभीर है।
- पवन कुमार, ईओ नगर पालिका नवाबगंज