{"_id":"614399b08ebc3e137b645383","slug":"rain-barabanki-news-lko595886086","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से धराशायी हुई धान व केले की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से धराशायी हुई धान व केले की फसल
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम की बेरुखी ने एक बार फिर किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश से किसानों की धान व केले की फसल धराशायी हो गई। मेहनत व लागत से तैयार फसल का नुकसान देख किसान टूट गए हैं। हालांकि कृषि विभाग किसानों के हुए नुकसान का सर्वे कराने की कार्ययोजना तैयार करने में जुटा है।
बृहस्पतिवार की सुबह तक कृषि विभाग की रिपोर्ट की माने तो पूरे जिले में औसतन 84 मिमी. बारिश हुई। इसमें सबसे अधिक नवाबगंज तहसील में 114 मिमी. तो रामनगर तहसील में सबसे कम 70 मिमी. वर्षा रिकॉर्ड की गई। मगर, तेज हवा के बीच हुई बारिश से किसानों की खेतों में लहलहा रही धान की फसल चटाई हो गई।
यह देख बेचारा किसान एक बार फिर मायूस हुआ। वहीं जिले में केला किसानों की फसल गिरने से उनको भी नुकसान हुआ। मूसलाधार बारिश से जलभराव की समस्या व जलनिकासी के इंतजाम न होने से सब्जी की फसलें भी बर्बाद हो गईं। मेहनत व लागत से तैयार फसलों के नुकसान को लेकर किसानों को एक बार फिर झटका लगा है।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसानों की अगेती धान की फसल व कुछ केले की फसल गिरने से नुकसान हुआ है। सर्वे कराकर नुकसान का आंकलन कराया जाएगा। वहीं अभी शुक्रवार की शाम तक के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।