फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   raid in jail

जेल के जर्जर भवन व दीवार गिरवाने के निर्देश

Sat, 30 Jan 2021 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
raid in jail
बाराबंकी। डीएम-एसपी ने शुक्रवार की दोपहर अचानक जिला जेल में छापा मारा। भारी पुलिस बल के साथ दोनों अफसरों के कारागार में दाखिल होते ही जेल कर्मियों में अफरातफरी मच गई। किचन से लेकर बैरक तक चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। सीसीटीवी के कंट्रोल रूम से भी निगरानी की। निरीक्षण के दौरान बाउंड्रीवाल व कुछ भवन को जर्जर देख डीएम बोले, कोई अनहोनी हो उससे पहले इन्हें गिरवा (डिस्पोज) दिया जाए। नए निर्माण को लेकर शासन से राशि की मांग भी कर ली जाय। अफसरों ने जेल अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी यमुना प्रसाद ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से जिला जेल का निरीक्षण किया। इसमें जेल स्थित बैरक, भोजनालय, अस्पताल व परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिली छोटी-छोटी कमियों को ठीक करने व परिसर की साफ-सफाई को बेहतर करने के दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बाउंड्रीवाल व कारागार का कुछ हिस्सा देख डीएम रुके और कोई अप्रिय घटना न हो इससे पहले इसकी तकनीकी जांच कराकर ढहवाने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिए।
विज्ञापन

इस पर जेल अधीक्षक ने बताया कि तकनीकी जांच लोक निर्माण विभाग द्वारा कराई गई है। रिपोर्ट मिलते ही जर्जर भवन व दीवार गिरवाने की कार्रवाई की जाएगी। इस पर डीएम ने कहा कि तत्काल नया निर्माण कराने के लिए शासन से राशि की मांग करते हुए इसका प्रस्ताव तैयार कराएं। एसपी ने बताया कि जेल में औचक निरीक्षण के दौरान कोई खास कमी नहीं मिली हैं। सभी व्यवस्थाओं को देखा गया और जेल अधीक्षक हरिबक्श सिंह से बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण को लेकर जेल कर्मियों, बंदी और कैदियों में हड़कंप मचा रहा। हालांकि अधिकारियों के निरीक्षण कर वापस जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed