फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   raid

बिना पंजीकरण चल रहा था क्लीनिक

Sat, 13 Feb 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
raid
बाराबंकी। सीएमओ के आदेश पर शुक्रवार को एसीएमओ ने हैदरगढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में छापा मारा। छानबीन के दौरान पाया गया कि अस्पताल का संचालन बिना पंजीकरण के ही कराया जा रहा है। जिस पर सीएमओ ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि जिन अस्पताल संचालकों द्वारा अभी तक अपने अस्पतालों का नवीनीकरण और पंजीकरण नहीं कराया है उनके खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। एसीएमओ डॉ. आरएन वर्मा को इसका जिम्मा सौंपा गया है। जिसके तहत शुक्रवार को एसीएमओ ने हैदरगढ़ रोड स्थित एसएन अवस्थी अस्पताल पर छापा मारा।
विज्ञापन

यहां पर एक मरीज भर्ती मिली लेकिन अस्पताल का संचालन करने वाले कपिल वर्मा पंजीकरण संबंधी कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके। इसके अलावा जांच के दौरान अस्पताल में और कई प्रकार की खामियां मिली हैं। जिस पर अस्पताल संचालक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर अस्पताल संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed