{"_id":"5d9a34e88ebc3e014031900a","slug":"raid-barabanki-news-lko4855599197","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में सॉस सीज, संचालक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी में सॉस सीज, संचालक को नोटिस
विज्ञापन
कुर्सी क्षेत्र की फैक्टरी में किया गया सामान।
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कुर्सी औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में मारे गए छापे के बाद एफएसडीए ने 105 क्विंटल सॉस, छह क्विंटल सिरका, 10 क्विंटल
मक्का स्टार्च के साथ सेवई व अजीनोमोटो को सीज किया है। इस खाद्य सामग्री में मिलावट की आशंका जताई गई है। सीज की गई सामग्री की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। जांच टीम ने फैक्टरी संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
एफएसडीए की टीम ने अभिहीत अधिकारी डॉ. टीआर रावत के नेतृत्व में शनिवार को कुर्सी क्षेत्र स्थित लक्ष्मी फूड नामक फैक्टरी पर छापा मारा गया था। जांच पूरी होने के बाद रविवार को कार्रवाई की गई है। जांच में टीम को पता चला कि फैक्टरी में सॉस, चिली सॉस, टोमैटो सॉस समेत कई प्रकार की खाद्य सामग्री का निर्माण किया जाता है। करीब 126 क्विंटल तैयार माल मिला जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जाती है।
मिलावट की आशंका जताते हुए टीम ने 105 क्विंटल सॉस, छह क्विंटल सिरका, 10 क्विंटल मक्का स्टार्च के साथ सेवई व अजीनोमोटो को सीज करते हुए सॉस के तीन, रंग के तीन, मक्का स्टार्च का एक और अजीनोमोटो का एक नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है। जांच में टीम को फैक्टरी में गंदगी मिली। फैक्टरी संचालक को नोटिस जारी करते हुए 14 दिन में जवाब मांगा गया है।