फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   raid

एसडीएम का छापा, अस्पताल सील

Sat, 03 Aug 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
raid
बाराबंकी। फतेहपुर में अवैध रूप से संचालित एक अस्पताल पर एसडीएम व सीएचसी प्रभारी ने गुरुवार को छापा मारा। इस बीच अस्पताल का संचालक भाग निकला। छानबीन में पता चला कि अस्पताल का पंजीकरण नहीं है। संचालकों के पास मेडिकल की कोई डिग्री या डिप्लोमा भी नहीं मिला। एसडीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। अस्पताल के संचालक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई फतेहपुर में भगौली मार्ग पर स्थित न्यू अपोलो हॉस्पिटल में की गई। इस अस्पताल का संचालन बिना पंजीकरण के किए जाने की शिकायत थी। उस पर बृहस्पतिवार को एसडीएम पंकज सिंह व सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके वर्मा ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को देख अस्पताल संचालक मौके से भाग खड़ा हुआ। हॉस्पिटल में ग्राम जिगनी निवासी खैरूननिशा व ग्राम कछुवाहन पुरवा निवासी पूजा सिंह भर्ती मिलीं। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने अधिकारियों को बताया कि उनका प्रसव बुधवार शाम को एक निजी चिकित्सक के यहां कराया गया था। उसके बाद बच्चों की हालत बिगड़ने पर यहां भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद कर्मचारी अप्रशिक्षित मिले। एसडीएम ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल में भर्ती महिलाओं व बच्चों को सीएचसी भेजा। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि अस्पताल का राजिस्ट्रेशन नहीं है। इसके बावजूद गंभीर रूप से पीड़ित लोगों का उपचार किया जाता है। यह गलत है। बताया कि अवैध रूप से अस्पताल चलने की सूचना पर एसडीएम के साथ छापेमारी की गई। इस दौरान अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं मिला। कर्मचारी भी अप्रशिक्षित हैं। अस्पताल को सील करने के साथ संचालक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना पंजीकरण चल रहे कई अस्पताल
कस्बे में कई अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे हैं। इन अस्पतालों पर न स्वास्थ्य विभाग की नजर पड़ रही थी और न ही तहसील प्रशासन की। एक अस्पताल पर एसडीएम व सीएचसी प्रभारी के छापे के बाद अन्य संचालकों में हड़कंप मच गया है।

फतेहपुर में भगौली मार्ग पर बिना पंजीकरण के संचालित अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापा मारा गया तो वहां अप्रशिक्षित लोग इलाज करते पाए गए। अस्पताल संचालक टीम को देखकर मौके से भाग गया। अस्पताल को सील कर संचालक को नोटिस जारी किया गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-पंकज सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed