{"_id":"615b4f398ebc3edac41df3c0","slug":"raid-at-hospital-barabanki-news-lko5986494198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध अस्पतालों पर पड़ा छापा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध अस्पतालों पर पड़ा छापा, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। अवैैध रूप से संचालित करीब आधा दर्जन अस्पतालों पर सोमवार को नोडल अधिकारी ने टीम के साथ छापा मारा। टीम को देख कई अस्पताल संचालक अस्पताल बंद कर भाग खड़े हुए। इस दौरान प्रपत्र न दिखा पाने वाले अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
लाइसेंस का नवीनीकरण कराए बिना ही जिले में कई अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है। अमर उजाला में इसकी खबर छपने के बाद सीएमओ के आदेश पर चिकित्सा एवं पंजीयन के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने मसौली स्थित आशीर्वाद क्लीनिक पर छापा मारा।
डॉ. दीक्षित ने बताया कि जांच के दौरान अस्पताल संचालक कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। इसके बाद उन्होंने टफी डायग्नोस्टिक सेंटर बदोसरायं, इनायत पॉली क्लीनिक महमूदाबाद, रामनगर एक्सरे एंड पैथालॉजी सेंटर, विशाल सर्जिकल सेंटर रामनगर पर छापा मारा। टीम ने जब इनसे अस्पताल संचालित किए जाने संबंधी प्रपत्र दिखाने को कहा तो यहां पर मौजूद संचालक लाइसेंस के नवीनीकरण संबंधी कोई दस्तावेज टीम को नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
जिस पर इन सभी को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया। इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताय कि अवैध रूप से अस्पताल संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिन संचालकों ने अभी तक अस्पताल के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया है उन्हें नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया जा रहा है।
अस्पताल में जांच कराने को जुटी भीड़
बाराबंकी। वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को अस्पताल की पैथालॉजी में जांच कराने के लिए लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। लोग चिकित्सकों की सलाह पर पैथालॉजी में पहुंच जांच करा रहे हैं। लोग मौजूदा समय में मलेरिया और टायफाइड की चपेट में आते जा रहे हैं। इसी को देखते हुए चिकित्सक भी जांच कराने की सलाह दे रहे हैं।