फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Rahul XI won the Balaji Cricket Tournament

Barabanki News: राहुल इलेवन ने जीता बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट

Mon, 09 Jun 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 09 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Rahul XI won the Balaji Cricket Tournament
टूर्नामेंट में विजयी खिलाड़ीयों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते आयोजक। -स्रोत : आयोजक
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। क्षेत्र के खेमीपुर गांव में रविवार को आयोजित दो दिवसीय बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला राहुल इलेवन जरौली ने नौ विकेट से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट का आयोजन ग्राम प्रधान ओमप्रकाश रावत ने कराया।
विज्ञापन


रविवार को फाइनल मुकाबला अमर इलेवन पूरे बख्तावर रानीपुर व राहुल इलेवन जरौली के बीच खेला गया। अमर इलेवन के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 74 रनों की पारी राम तीरथ यादव के दम पर खड़ी की। जवाब में राहुल इलेवन के सलामी बल्लेबाज गोरेलाल 44 रन और शैलेंद्र ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को नौ विकेट रहते लक्ष्य को हासिल कर आसान जीत दिलाई।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा रन बनाने वाले गोरेलाल को मैच ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रधान जरौली भानु बाजपेई, संदीप सिंह, अंकित सिंह रावत, जय सिंह, पप्पू व सुशील यादव समेत क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed