{"_id":"60fdabbf8ebc3e584968a6df","slug":"quality-will-not-be-compromised-in-construction-work-barabanki-news-lko5884692135","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण को लेकर हो रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी चौराहों पर मानकों को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य कराए जाएं। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सांसद उपेंद्र सिंह रावत रविवार को शहर पटेल तिराहे पर लौह पुरुष की प्रतिमा स्थल पर हो रहे निर्माण कार्य को देखने पहुंचे थे। पिछले सप्ताह पटेल स्मारक समिति की शिकायत पर सांसद के निर्देश पर एसडीएम सदर से जांच कराकर गुुणवत्ता विहीन कार्य को रोकवाया गया था।
इसके बाद रविवार को एक बार फिर सांसद सदर एसडीएम अभय पांडेय के साथ निर्माण कार्य स्थल पर पहुंच कर वहां प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि महापुरुषों को भूल जाने वाला समाज अंधकार में आ जाता है। इस मौके पर नवीन सिंह राठौर, आकाश वर्मा, संदीप वर्मा, सुभाष चंद्र वर्मा, प्रशांत पटेल, आशीष जयकरन नाथ वर्मा, सौरभ शुक्ला, शिवकुमारशर्मा व दिनेश चंद्र रावत मौजूद रहे। बताते चलें कि लोक निर्माण विभाग द्वारा शहर के पटेल तिराहा, सिविल लाइन चौराहा, सतरिख नाका, पुलिस लाइन समेत कई अन्य चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।