फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pyaar Wani festival celebrated with festivities

क्षमा वाणी पर्व पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

Sat, 09 Sep 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
अमर उजाला/बाराबंकी Updated Sat, 09 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Pyaar Wani festival celebrated with festivities
यात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर से क्षमा वाणी पर्व के अवसर पर भक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में सुसज्जित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा मेें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पंचामृत अभिषेक पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर क्षमा याचना की।  
विज्ञापन


बेलहरा स्थित जैन मंदिर से शुक्रवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई, जो मुख्य बाजार, डॉ. विश्वनाथ चौराहा होते हुए स्वामी महंतकीर्ति स्थल पर पहुंची। जहां पर भगवान चंद्रप्रभु व स्वामी महंत कीर्ति का अभिषेक पूजन व आरती आदि का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शोभायात्रा मेें शामिल झांकियों में भगवान पारसनाथ उपसर्ग, झांसी की रानी, सम्मेद शिखर की रचना, शेर व गाय का एक घाट पर पानी पीना आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन


ध्वज पताका, बैंडबाजा, शहनाई के साथ निकली शोभायात्रा में केसरिया वस्त्र व मुकुट धारण किए बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। सुभाष चंद्र व्यायाम शाला के प्रदर्शन को सभी लोगों ने सराहा। शोभायात्रा में महिलाएं व बच्चे भजन-कीर्तन गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। विभिन्न मार्गों का भ्रमण करने के बाद यात्रा पुन: जैन मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुई, जहां पर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक पूजन, जयमाल आदि कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जैन समाज के लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर वर्ष भर में हुईं गलतियों के लिए क्षमा याचना की। शोभायात्रा में डॉ. विनय जैन, केवल चंद्र जैन, उमाशंकर जैन, उमेश जैन, चिंतक इंद्र कुमार जैन, राजेश कुमार जैन सहित फतेहपुर, पैतेपुर, महमूदाबाद, दरियाबाद, टिकैत नगर, लखनऊ, रामपुर मथुरा समेत दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed