{"_id":"5e59634e8ebc3ec7882611f5","slug":"purchasing-of-paddy-barabanki-news-lko511163975","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बंद होगी धान खरीद, लक्ष्य से 32 हजार एमटी हुई अधिक खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बंद होगी धान खरीद, लक्ष्य से 32 हजार एमटी हुई अधिक खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। चार माह पहले शुरू हुई धान खरीद आज से बंद हो जाएगी लेकिन इस बार निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष करीब 32 हजार एमटी अधिक धान की खरीद हुई है। विभागीय अधिकारी इसका पूरा श्रेय जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह को दे रहे हैं जिनके मार्गदर्शन में इस बार धान खरीद का लक्ष्य पूरा हुआ।
शासन ने इस वर्ष धान खरीद का लक्ष्य एक लाख 9 हजार एमटी निर्धारित किया था। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विपणन शाखा समेत सात एजेंसियों ने जिले भर में 52 धान खरीद केंद्र खोले थे। विभाग के अनुसार 27 फरवरी तक इन केंद्रों के माध्यम से करीब 1 लाख 41 हजार 796 एमटी धान की खरीद की जा सकी है जोकि निर्धारित लक्ष्य से करीब 32 हजार एमटी अधिक है।
विभागीय अधिकारी लक्ष्य से अधिक हुई खरीद का पूरा श्रेय जिलाधिकारी को देते हैं और कहते हैं कि उनके कुशल मार्गदर्शन की वजह से ऐसा हो सका है क्योंकि धान खरीद के दौरान ही विपणन निरीक्षक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे जिससे एक वक्त ऐसा लग रहा था कि इस बार धान खरीद का जो लक्ष्य शासन ने निर्धारित किया है उसे हासिल कर पाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी धान खरीद पर बराबर नजर रखे हुए थे और प्रतिदिन हुई खरीद की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश जिला खाद्य विपणन अधिकारी को दे रहे थे जिसकी वजह से इस बार विभाग ने धान खरीद में यह सफलता हासिल की है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि धान खरीद का शासन ने इस वर्ष एक लाख 9 हजार एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया था जिसके सापेक्ष 27 फरवरी तक एक लाख 41 हजार एमटी धान की खरीद हो चुकी है। धान खरीद शनिवार से बंद हो रही है इसके बाद ही पता चल सकेगा की कुल कितनी खरीद हो सकी है। इसके बावजूद हम लक्ष्य से करीब 32 हजार एमटी धान की खरीद करने में सफल हुए हैं इसका पूरा श्रेय जिलाधिकारी को जाता है।