{"_id":"5c6d9b55bdec22737e6b0a70","slug":"pulwama-martyr-remembered","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौन संवेदना यात्रा में कैंडल जला दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौन संवेदना यात्रा में कैंडल जला दी श्रद्धांजलि
Wed, 20 Feb 2019 11:54 PM IST
arun arun
Amarujala
Amarujala
Published by: arun arun
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
शहीदों को नमन
- फोटो : Amarujala
विज्ञापन
बाराबंकी। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी घटना को लेकर आम जनमानस का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्कूल के बच्चों में खासा गुस्सा दिखा। कहीं मौन संवेदना यात्रा निकाली गई तो कही सड़कों पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान के विरोध में नारे लगाए। नवजोत सिंह सिद्धू के गलत बयानबाजी पर युवाओं में जबरदस्त रोष दिखा। कहीं श्रद्धांजलि सभा हुई तो कहीं दो मिनट का मौन रखा गया। शाम को कैंडल मार्च निकाला और शहीदों को नमन किया।
हाथों में फूल, तख्तियां व बैनर लेकर सैनिक पब्लिक सीनियर सकेंड्री स्कूल के बच्चों ने मौन संवेदना यात्रा निकाली। बच्चों ने अपने हाथों से बनाई हुई तख्तियां, झंडे, बैनर, पुष्प लेकर जब बच्चे निकले तो रास्ते में लोग ठिठक गए। बिना कुछ कहे बहुत कुछ संदेश अपनी संवेदन यात्रा में दे गए। सैनिक पब्लिक स्कूल प्रशासन की ओर से सैनिकों के सम्मान में उनके बच्चों की फीस में 50 फीसद छूट दिए जाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
सत्यप्रेमीनगर स्थित वारिस चिल्ड्रेन एकेडमी इंटर कॉलेज में पुलवाम आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीदों के चित्र के सम्मुख कैंडल जलाकर बच्चों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को याद किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरके सोनी, कीर्ति निगम, शैलेंद्र गुप्ता, सतीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन