फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Video of minor cleaning community toilet in Gidrapur goes viral

Barabanki News: गिदरापुर में नाबालिग से सामुदायिक शौचालय की सफाई का वीडियो वायरल

Sun, 11 Oct 2026 10:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 11 Oct 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Video of minor cleaning community toilet in Gidrapur goes viral
कोटवाधाम। सिरौलीगौसपुर ब्लॉक की गिदरापुर पंचायत में नाबालिग से सामुदायिक शौचालय की सफाई कराने का मामला सामने आया है। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में किशोर शौचालय की सफाई करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह सफाई के बदले महज 300 रुपये महीने मिलने की बात कह रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि नाबालिग से रोजाना सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई कराई जा रही है और इसके बदले उसे बेहद कम मेहनताना दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सामुदायिक शौचालय के संचालन और रखरखाव के लिए केयरटेकर की व्यवस्था है, तो फिर सफाई की जिम्मेदारी नाबालिग को क्यों सौंपी गई। मामले ने पंचायत स्तर पर निगरानी और शौचालय संचालन की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरौलीगौसपुर के खंड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता ने बताया कि वायरल वीडियो मिलने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed