फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pulse Polio Programme

डेढ़ लाख बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

Mon, 30 May 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 30 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Pulse Polio Programme
बाराबंकी जिला महिला चिकित्सालय में रविवार को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारंभ करते मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला
पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने जिला महिला चिकित्सालय से किया। इस दौरान जिले भर में बनाए गए बूथों से करीब डेढ़ लाख बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह बूथों पर अपने बच्चों को लाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई। पोलियो की खुराक पिलाकर बच्चे को अपाहिज होने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत करने के बाद रविवार को महिला चिकित्सालय के वार्डों का निरीक्षण किया और यहां पर भर्ती मरीजों से उनका हाल जाना। इसके साथ ही महिला चिकित्सालय में बन रहे नवनिर्मित भवन के प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश चन्द्रा ने सीडीओ को बताया कि जनपद की कुल जनसंख्या 34 लाख 42 हजार 167 में 5 वर्ष तक के बच्चों की कुल संख्या 5 लाख 51 हजार 992 है। इन बच्चों को पोलियो ड्राप से आच्छादित करने के लिए 1485 बूथ बनाये गये तथा इनके सर्वेक्षण/पर्यवेक्षण हेतु 307 पर्यवेक्षकों को लगाया गया है।
 
इसी प्रकार डोर-टू-डोर कवरेज के लिए 1108 टीम तथा 102 ट्रांजिट टीमों को लगाया गया है। इन टीमों के सर्वेक्षण/पर्यवेक्षण के लिए 346 पर्यवेक्षकों को लगाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हरख, जैदपुर के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया गया।


इस मौके पर सीएमएस डॉ. वाई. किशोर, डॉ. आरती मिश्रा, महेन्द्र सिंह, डॉ. वंदना सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेता सिंह, डॉ. आईपी वर्मा, डॉ. एससी धूसिया, डॉ. राजाराम, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. हर्षवर्धन पन्त, डॉ. एके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed