फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

वकीलों ने डीएम दफ्तर पर किया प्रदर्शन

Wed, 08 Dec 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
protest
बाराबंकी। रुदौली तहसील को अयोध्या से हटाकर बाराबंकी में शामिल करने की मांग की गई है। इसके लिए वकीलों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन की अगुवाई में वकीलों ने पहले जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक मांग पत्र डीएम के प्रतिनिधि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। मांग की गई है कि रुदौली तहसील को पूर्व में बसपा सरकार ने जिले से अलग कर अयोध्या में मिला दिया था।
जनभावनाओं की मंशा के विपरीत हुये इस फैसले के विरोध में लगातार विरोध प्रदर्शन होते आ रहे हैं। इसी कड़ी में यह मांग भी रखी गयी कि बाराबंकी जिला को कमिश्नरी अयोध्या से जोड़ रखा गया है जो बिल्कुल गलत है। बाराबंकी लखनऊ से मात्र 25 किमी दूर है जबकि अयोध्या की दूरी बाराबंकी से 100 किमी से अधिक है। ऐसे में इसे लखनऊ में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, जूनियर एडवोकेट को मानदेय देने व बहुत सीनियर को पेंशन देने की भी मांग की गई है। इस मौके पर अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, महामंत्री नरेश सिंह, सतीश पाण्डेय, दारा यादव, अमित सिंह, तालिब, दिलीप मिश्रा, अंशुमान सिंह, लईक अहमद, रमन लाल द्विवेदी आदि ने विचार व्यक्त कर आंदोलन को गति प्रदान करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed