{"_id":"60f5ce048ebc3e6d7d16c817","slug":"protest-barabanki-news-lko5877073179","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। गैरजनपद तबादला किए जाने के विरोध में सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि दुर्भावना से ग्रसित होकर ये तबादले किए गए हैं। जब तक इन तबादलों को निरस्त नहीं किया जाता है कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जीके मिश्रा ने कहा कि शासन द्वारा स्थानांतरण नीति के विपरीत जिले में तैनात ज्यादातर कर्मियों के तीन सौ किलोमीटर दूर तबादले कर दिए गए। जिसमें महिलाओं, दिव्यांगों, आश्रितों और असाध्य रोग से पीड़ित कर्मचारी शामिल हैं तबादले में इन लोगों को भी नहीं बख्शा गया है। जबकि कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में एक साथ बड़े पैमाने पर तबादले करना न्यायोचित नहीं है।
जिला मंत्री वीके पांडेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानांतरण का जो आदेश जारी किया गया है वह सरकार की छवि को धूमिल करने वाला है। कहा कि जब तक किए गए तबादले निरस्त नहीं किए जाते हैं तब तक कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
कहा कि इसके बाद 26 को महानिदेशालय स्वास्थ्य भवन का घेराव और इसके बाद भी तबादले निरस्त नहीं किए गए तो 27 से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। इस मौके पर प्रहलाद श्रीवास्तव, अमित कुमार, अमित त्रिपाठी, अनिल सिंह, रवि वर्मा, नितेश श्रीवास्तव, विनय कुमार तिवारी, सुशील पांडेय, अजरा खान, कमाल फातिमा, रीना मिश्रा आदि मौजूद रहे।
आसान नहीं होगा कर्मियों को हटाना
जिले में लंबे समय से तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को हटाना आसान नहीं होगा। क्योंकि इनकी पैठ इतनी मजबूत हैं जिसके चलते इन्हें जिले से हटा पाना शासन के लिए काफी मुश्किल होगा। इससे पहले भी इनमें से कई लिपिकों का तबादला गैरजनपद किया गया लेकिन वह फिर से जिले में आ गए और मनचाहे पटलों पर तैनाती पाने में सफल रहे। विभाग इनको जिले से हटाने की बात कर रहा है। इन्हें जिले से हटाना तो दूर की बात है इनका पटल तक बदलना विभाग के बस की बात नहीं है।