{"_id":"6046814c8ebc3e592e0ea263","slug":"protest-barabanki-news-lko5685994106","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुदौली तहसील वापसी के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुदौली तहसील वापसी के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बाराबंकी। रुदौली तहसील वापसी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। रुदौली तहसील वापसी को लेकर वकीलों ने सोमवार को जुलूस निकाल कर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि तहसीलदार (न्यायिक) को सौंपा।
जिला बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह वर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में अधिवक्ता सिविल कोर्ट परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद सिविल कोर्ट में घूम कर नारेबाजी करने के पश्चात राजमार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जुलूस सभा में परिवर्तित हो गया।
वर्तमान महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा तथा नवनिर्वाचित महामंत्री नरेश कुमार सिंह के संचालन में हुई सभा में कहा कि रुदौली तहसील के लोगों की मंशा को दरकिनार कर बसपा सरकार ने जबरन रुदौली तहसील को बाराबंकी से पृथक कर अयोध्या में मिला दिया था।
विज्ञापन
हुमायूं नईम खान एडवोकेट ने कहा कि रुदौली वासियों की भावनाओं को देखते हुये बाद में आई समाजवादी सरकार ने रूदौली तहसील को पुन: बाराबंकी में मिला दिया था। इसके बाद दोबारा सत्ता में आने पर बसपा सुप्रीमो ने पुन: रूदौली को बाराबंकी से हटा दिया गया। तभी से अधिवक्तागण आंदोलनरत है।
रुदौली तहसील वापसी संघर्ष समिति के सहसंयोजक लल्लन यादव ने रुदौली को पुन: बाराबंकी में मिलाए जाने की मांग की। जिला बार के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि जिले में अधिवक्ताओं का टोल टैक्स भी माफ किया जाये। इस अवसर पर सतीश पाण्डेय, एसडी शर्मा, इकबाल राही, हिसाल बारी किदवई, उत्तम श्रीवास्तव, अमीनुद्दीन, खुशीराम यादव, हरिश अग्निहोत्री, लईक अहमद, सुरेश गौतम आदि मौजूद रहे।
मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
बाराबंकी। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इनके द्वारा अपनी छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अफसरों को दिया गया है। शहर के गन्ना संस्थान में हुए प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष मनीषा, मधुबाला वर्मा, संगीता त्रिपाठी, रश्मि, रीता समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहीं।