{"_id":"68d0612a146a6ea9170077da","slug":"profiles-of-229-schools-not-updated-on-the-portal-barabanki-news-c-315-1-brp1006-148184-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 229 विद्यालयों की प्रोफाइल पोर्टल पर अपडेट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 229 विद्यालयों की प्रोफाइल पोर्टल पर अपडेट नहीं
Mon, 22 Sep 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के 229 विद्यालयों ने अब तक यू-डायस पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट नहीं की है। समीक्षा में यह मामला सामने आने पर अब इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और संचालकों को नोटिस जारी करने की तैयारी है।
सरकार पिछले दो वर्षों से विद्यालयों का पूरा लेखा-जोखा ऑनलाइन करने पर जोर दे रही है। इसमें विद्यालय का स्टाफ, छात्रों की संख्या, पाठ्यक्रम, संसाधन और खर्च का ब्योरा शामिल होता है। पोर्टल वर्ष 2013-14 में लॉन्च किया गया था। इसके जरिये अभिभावक और अन्य हितधारक किसी भी स्कूल से जुड़ी जानकारी आसानी से घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इसमें यह देखा जा सकता है कि किसी विद्यालय में कितने छात्र पढ़ते हैं, कितने शिक्षक कार्यरत हैं, भवन की स्थिति क्या है और विद्यालय का वित्तीय स्रोत कहाँ से आता है। इस तरह यह प्लेटफॉर्म बच्चों के लिए उचित विद्यालय चयन में भी सहायक है। जिले में 41 साै निजी व सरकारी विद्यालय इस पोर्टल पर दर्ज हैं। बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप काम न करने वाले खंड विकास अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपार आईडी का भी अपडेशन शुरू किया जाएगा, जिसके लिए शासन स्तर से निर्देश आने का इंतजार है।