फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Preparations of Janamashtmi

जीवंत हुई बाल लीलाएं, कान्हामय हुआ वातावरण

Fri, 31 Aug 2018 11:10 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Fri, 31 Aug 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
Preparations of Janamashtmi
सांस्कृतिक समाचार - फोटो : Amarujala

मुस्कराते, रंग-बिरंगे परिधानों व अदाओं के साथ स्कूल पहुंचे बच्चों की शरारतों व होठों पर मचलती हंसी ने सभी का मन मोह लिया। विभिन्न स्कूलों में जन्माष्टमी के पूर्व भगवान कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया गया। कहीं माखन चोरी करते तो कहीं राधा के साथ नटखट नागर के कई रूप देखने को मिले। कान्हा की वेशभूषा में मोहक अदाओं के साथ लोगों के दिल जीतने के साथ ही गीत व नृत्य से खूब धमाल मचाया।        

विज्ञापन



सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में तो हर कोई कान्हा दिखा। सिर पर मोर पंख, मुकुट, होठों से बार बार अधरों पर आती बांसुरिया, गले में माला, कमर में घंटियां और पैरों में पैजनिया पहने बच्चों ने कृष्ण की लीला का मंचन कर सभी का मन जीत लिया। बच्चों ने लघुनाटिका, कृष्ण आरती, दही हांडी का मंचन किया। मैया यशोदा तेरा कन्हैया.., गोबिंदा आला रे.. आदि गीतों पर नृत्य कर खूब धमाल मचाया।        
विज्ञापन

    
आरएस यादव मेमोरियल एवं आरएस किड्स केयर स्कूल में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप जीवंत हो उठे। जन्मोत्सव, पालना, बाललीला, माखन चोरी के मंचन में बालस्वरूप कान्हा बने बच्चे उसी में रमे दिखे। किसी ने अंगरखा पहना तो किसी ने पीतांबर। कान्हा के अधरों पर कभी बांसुरी तो कभी मचलती हंसी संग बाल गोपाल के साथ माखन चोरी की अदाओं से वातावरण कान्हामय हो गया।        
विज्ञापन
विज्ञापन

      
पुलिस लाइन स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। कान्हा के अलग-अलग दृश्य दिखाने के लिए छोटे पांडाल की साज सज्जा का कार्य हो राह है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म, माखन की चोरी, सूप में रखकर यमुना पार करते वासुदेव के दृश्यांकन करने की तैयारियां चल रही हैं।        

  
एमबी कॉलेज में जन्माष्टमी की तैयारियां को लेकर साज सज्जा में बच्चे जुटे रहे। छात्राओं ने श्रीकृष्ण झूला आदि बनाकर झांकी सजाई। रंगोली में मोर पंख की आकृति बनाई तो वहीं कान्हा का रूप धारण किए बच्चों में कन्हैया की तरह बाल गोपालों की शरारते दिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed