फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Preparations intensify for Principal Secretary's inspection

प्रमुख सचिव के निरीक्षण को लेकर तैयारियां तेज

Sat, 30 Jan 2016 11:29 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव समग्र ग्राम्य विकास के आगमन को लेकर विभागों में तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि अभी उनके आने का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है लेकिन इतना जरूर है कि वह फरवरी के पहले सप्ताह में किसी भी दिन आ सकते हैं। इस दौरान वह एक लोहिया गांव देखेंगे और रात्रि प्रवास भी करेंगे। इसको लेकर संबंधित विभागों से जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास नवतेज सिंह किसी भी दिन जिले के निरीक्षण पर आ सकते हैं। इसको लेकर विभागों में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस दौरान प्रमुख सचिव एक लोहिया समग्र गांव का निरीक्षण करने के साथ ही रात्रि प्रवास का कार्यक्रम है। इसको लेकर संबंधित विभागों से जानकारियां जुटाई जा रही हैं। प्रमुख सचिव किस लोहिया गांव का निरीक्षण करेंगे इसको अभी पूरी तरह से गोपनीय रखा जा रहा है जिससे अधिकारियों में बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन


हर कोई इस बात का पता लगाने में लगा हुआ है कि वह किस ब्लॉक के लोहिया गांव को जाएंगे और रात्रि प्रवास करेंगे। चर्चा इस बात की भी है कि वह सिरौलीगौसपुर के लोहिया गांव सरायं दुनौली या फिर हरख ब्लॉक के लोहिया गांव इब्राहिमाबाद का निरीक्षण कर सकते हैं लेकिन विभागीय अधिकारी अभी इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed