फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power supply intrupt

बारिश से चरमराई जिले की बिजली आपूर्ति

Sat, 06 Feb 2021 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
power supply intrupt
बाराबंकी। रात में हुई बारिश से शहर से लेकर गांव तक की बिजली आपूर्ति चरमरा गई। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली ने पूरी रात छकाया। शहर की बत्ती दो घंटे गायब रही। कई जगह टूटे तारों को शुक्रवार दोपहर बाद दुरुस्त किया जा सका। सिरौलीगौसपुर में टूटे तार दुरुस्त नहीं कराए जा सके। बिजली आपूर्ति बाधित होने के चलते 237 गांवों की साढ़े तीन लाख आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

शहर में पल्हरी उपकेंद्र में इंसुलेटर में पानी आने से करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे करीब 30 हजार आबादी प्रभावित रही। शहर में शाम तक बिजली की आवाजाही लगी रही। हैदरगढ़ में मेन लाइन का तार टूटने से सुबह करीब साढ़े चार बजे बिजली गुल हो गई जो दोपहर साढ़े बारह बजे आई। इससे करीब सौ गांव की दो लाख आबादी प्रभावित रही। वहीं टाउन की बिजली 10 घंटे बाद आई इससे 20 हजार आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार बिंदौरा के पास टूट गया जिससे खजुरिहा, दरिगापुर, अमरा देवी, सफीपुर, राजापुर, भवानीपुर, कंधईपुर समेत करीब 12 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शाम तक बिजली आपूर्ति दुरुस्त न होने से करीब 25 हजार आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रामसनेहीघाट में जैदपुर फीडर के पास जंगल में तार टूटने से पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बैसनपुरवा, चंदौली, मालिनपुर, दरौली, ताला, बनीकोडर, सनौली समेत करीब 113 गांवों की 65 हजार आबादी प्रभावित रही। रामनगर में बिजली का तार टूटने से ददौरा, बिछलखा, सीहामऊ, कांप, भिठौरा, रानीबाजार समेत 12 गांवों की करीब दस हजार आबादी प्रभावित रही। इधर, बारिश और तेज हवा से कई स्थानों पर खेतों में सरसों की फसल गिर गई। लेकिन कृषि विभाग इस बारिश से फसलों को किसी प्रकार के नुकसान होने की बात से इंकार कर रहा है।

बारिश से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। तार टूटने और ब्रेक डाउन की समस्या आई है। सभी अधिशासी अभियंताओं को फॉल्ट दुरुस्त कराने के निर्देश सुबह ही दिया गया था। फॉल्ट दुरुस्त करा दिये गये हैं। सभी एसडीओ व जेई को फील्ड में रहने औैर सतत मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
- संजीव राणा, अधीक्षण अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed