फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Power out in half the city for six hours; business stalled and work came to a halt

Barabanki News: छह घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली, ठप पड़ा व्यापार और थमा कामकाज

Sat, 10 Oct 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 10 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Power out in half the city for six hours; business stalled and work came to a halt
बाराबंकी। सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की कटाई और छंटाई के चलते शुक्रवार को शहर में छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। पल्हरी उपकेंद्र से जुड़े फैजाबाद रोड और नागेश्वर नाथ फीडर सुबह 10 से शाम चार बजे तक बंद रहे। पूर्व सूचना मिलने से लोगों ने पानी का इंतजाम कर लिया, लेकिन बाजारों में कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


सट्टी बाजार, कटरा और फैजाबाद रोड पर बिजली न रहने से ऑनलाइन भुगतान, बिलिंग मशीनों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संचालन में परेशानी हुई। व्यापारी आलोक गुप्ता ने बताया कि पानी की समस्या नहीं हुई, लेकिन ग्राहक और कारोबार प्रभावित रहे। सत्यप्रेमी नगर निवासी अमित वर्मा ने बताया कि पहले से पानी भर लेने से राहत मिली, हालांकि इन्वर्टर बंद होने पर उमस में परेशानी हुई। राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, बाजारों में जनरेटर चलाने से व्यापारियों का खर्च बढ़ गया। कटरा बारादरी निवासी सीमा जायसवाल ने भी अग्रिम सूचना मिलने से पानी का इंतजाम कर लेने की बात कही।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए पेड़ों की छंटाई जरूरी थी। सुरक्षा के मद्देनजर शटडाउन लिया गया था। काम पूरा होने के बाद शाम चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed