फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Power failure amid intense heat, 1.5 lakh people affected

Barabanki News: भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल, डेढ़ लाख आबादी प्रभावित

Sun, 07 Jun 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 07 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Power failure amid intense heat, 1.5 lakh people affected
बाराबंकी। भीषण गर्मी और उमस के बीच शुक्रवार रात बाराबंकी के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे करीब डेढ़ लाख की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के मुनेश्वर विहार इलाके में ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से करीब छह घंटे तक बिजली गायब रही। इससे प्रभावित क्षेत्रों के लगभग 50 हजार लोगों की रात की नींद खराब हुई और सुबह पेयजल की आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन

लखपेड़ाबाग के नीम चौराहा क्षेत्र में पूरी रात बिजली ठप रही, जबकि पुलिस चौकी के पीछे वाले हिस्से में रातभर ट्रिपिंग होती रही। उमस के कारण लोग रात में घरों के बाहर और छतों पर टहलने को मजबूर हुए। दूसरी ओर, त्रिलोकपुर उपकेंद्र की 33 हजार लाइन पर सैथन नहर के पास एक सूखा पेड़ गिर गया। इस घटना के कारण क्षेत्र के 96 गांवों की बिजली गुल हो गई और करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रात में ही मरम्मत कार्य कर आपूर्ति शुरू कराई, लेकिन ओवरलोड के कारण लाइन दोबारा ट्रिप कर गई। जेई अजीत यादव ने बताया कि तकनीकी फॉल्ट को ठीक करके अब बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी गई है। अत्यधिक लोड होने की वजह से त्रिलोकपुर फीडर को बीच में एक घंटे के लिए बंद करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed