{"_id":"634078a2ef3ac03e16750c91","slug":"power-cut-barabanki-news-lko651826138","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में 12 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में 12 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
बाराबंकी। बारिश के दौरान शॉर्ट सर्किट होने व पेड़ गिरने से शुक्रवार को फतेहपुर क्षेत्र के 36 गांवों की बिजली गुल रही। इस दौरान लोग मोबाइल चार्ज करने को तरस गए। गांव में स्थित बिजली चालित चक्कियां भी ठप रहीं। पावर कॉर्पोरेशन की टीम शाम तक लाइन दुरुस्त कर पाई।
बीते दो दिनों से हो रही बारिश के कारण उन लाइनों को ज्यादा खतरा हो गया है जो पेड़ों के बीच से होकर गुजरती हैं। शॉर्ट सर्किट से फाल्ट हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह पांच बजे छेदा गांव के पास पेड़ की डाल गिरने से तार आपस में टकराकर टूट गए। इससे पतौंजा, छेदा, उमरी, बसारी, रंजीतपुर, बसंतपुर, भेरिया, लोहारपुर, तुरकौली, तिवारीपुरवा समेत 36 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
यहां की करीब 40 हजार आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। पावर कॉर्पोरेशन की टीम सुबह से जुटी रही लेकिन फाल्ट ढूंढने में आठ घंटे बीत गए। शाम करीब साढ़े पांच बजे बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अधीक्षण अभियंता एएच खान का कहना है कि सभी अधिशासी अभियंताओं को सतत मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। कहीं भी फाल्ट होगा उसे तुरंत दुरुस्त कराया जाएगा। (संवाद)