फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power cut

थम नहीं रही बिजली कटौती, बिन बिजली गुजरी रात

Thu, 09 Jun 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
power cut
बाराबंकी। ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बेपटरी हो चुकी है। तकरीब 10 से 11 घंटे की कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। हैदरगढ़ क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों में लगातार 13 घंटे तक बिजली बाधित रही। इससे 50 हजार की आबादी को पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

हैदरगढ़ क्षेत्र के रनापुर बिजली सब स्टेशन हैदरगढ़ ग्रामीण के टेलीफोन फीडर में मंगलवार रात करीब 12 बजे ब्रेकडाउन होने से बिजली बाधित हो गई। इससे गढ़ी, सतरही, बम्हरौली, गंगापुर, संसारा, बीजापुर, हरिपालपुर, सीठूमऊ, दतौली, शालपुर सहित 20 से अधिक गांवों में अंधेरा हो गया। इन गांवों से लोगों ने बिजली विभाग के लाइनमैन से लेकर जेई व एसडीओ तक संपर्क किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पूरी रात बच्चे व महिलाएं भीषण गर्मी में परेशान हुए।
विज्ञापन

वहीं पुरुषों ने घर के बाहर रात जागकर बिताई। करीब 13 घंटे बाद बुधवार को दिन में साढ़े बारह बजे बिजली मिलने पर राहत की सांस ली। इसके अलावा अन्य गांवों में शाम को कटौती होने पर रात साढ़े दस बजे बिजली आई। लेकिन हर घंटे कटौती होने से लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि सतरही तालाब के पास से गई बिजली लाइन में कई चमगादड़ के चिपकने से ब्रेकडाउन हुआ था। रात भर फाल्ट ढूंढकर लाइन दुरुस्त करके आपूर्ति शुरू कर दी गई है। फतेहपुर क्षेत्र के छेदा फीडर के जुड़े भेरिया, उमरी, चिरैया, झबरा पुर, विशुनपुर, पण्डितपुरवा, लोहरपुर, पहाड़पुर, केसराई, पारा, रमनगरा, देवरिया, कुम्हारन पुरवा समेत करीब 70 गांव में सात घंटे विद्युत कटौती हो रही है। इससे करीब 80 हजार आबादी प्रभावित है।
बकाया पर कटे 70 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन
पावर कॉर्पोरेशन द्वारा बुधवार को आवास विकास, कार्तिक विहार, बाल विहार, आजाद नगर, दीनदयाल नगर में चेकिंग अभियान चलाया गया। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि इस दौरान बकाया न जमा करने पर 76 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।

कूड़े से लगी आग, केबल जली
शहर स्थित श्रीराम कॉलोनी में खाली पड़े प्लॉट में जल रहे कूड़े से रखी बल्लियों में आग लग गई। कुछ दी देर में ऊंची-ऊंची लपटे निकलने लगीं। इससे प्लॉट के पास से गुजरी बिजली लाइन की केबल जलने लगी। जिससे केबल टूटकर गिर गई। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाई। सूचना पर पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी पहुंचे। करीब पांच घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed