फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power cut

11 तो कहीं आठ घंटे हो रही बिजली कटौती

Fri, 29 Apr 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
power cut
बाराबंकी। मुख्यमंत्री ने भले ही ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली देने का निर्देश दिया हो लेकिन ग्रामीण इलाकों में बमुश्किल कहीं सात घंटे तो कहीं 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। ग्रामीण इलाकों में कहीं 11 घंटे तो कहीं आठ घंटे हो रही बिजली कटौती की जा रही है। पूरा दिन उपकेंद्रों के फोन घनघनाते रहते हैं। वहीं शहर भी बिजली कटौती से अछूता नही है। बृहस्पतिवार को शहर में चार घंटे बिजली गुल रही। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बिजली कटौती से सबसे अधिक रोजेदार परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कंपनीबाग, नेहरू नगर, देवा रोड, अभय नगर, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, कोठीडीह में बृहस्पतिवार की सुबह सात से आठ बजे, 11 बजे से दोपहर बाद एक बजे और शाम को तीन बजे से चार बजे तक बिजली कटौती की गई। इससे करीब 15 हजार आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता आरके मिश्र का कहना है कि कोठीडीह में फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। फाल्ट को दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, बहुता, पोखरा, सहावर, बबुआपुर, सोनिकपुर, लाही, रौली समेत करीब 27 गांवों में 11 घंटे बिजली कटौती की गई। ग्रामीणों को मात्र सात घंटे ही बिजली मिली। इससे करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित रही। वहीं बीएसएनएल का नेटवर्क नहीं होने से क्षेत्र में पावर कार्पोरेशन के सीयूजी नंबर बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महादेवा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में आठ घंटे बिजली कटौती की जा रही है। केवल दस घंटे ही बिजली मिल रही है। महादेवा से गणेशपुर रोड के किनारे लगा खंभा झुक जाने से तार टूटकर तालाब में गिर गया है। इसे अभी तक दुरुस्त नहीं कराया गया है। अधिशासी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव का कहना है कि रोस्टर वाइज बिजली आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है।
सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार, 18 घंटे रोस्टर के सापेक्ष बमुश्किल 9 से 10 घंटे ही बिजली मिल पाती है। कोटवाधाम में आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। उपकेंद्र पर फोन घनघनाते रहे लेकिन किसी अधिकारी व कर्मचारी ने फोन नहीं रिसीव किया।

फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार, इसरोली, बिलौली, हजरतपुर, गंगोली, दौलतपुर, खली नगर, पकरियापुर, गंगौला, चंदूपुर, टांडा निजाम अली, मिठवार, बिहुरा, महुवा डाडा, मदनपुर, झांसा, नन्दरसी, रसूलपुर आदि गांव में आठ घंटे बिजली कटौती की जा रही है। यहां मात्र दस घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed