फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power cut

बारिश से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, गुल रही सात सौ गांवों की बिजली

Thu, 30 Dec 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
power cut
बाराबंकी। बारिश के चलते जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। सब स्टेशन पर आए फाल्ट के कारण शहर में बिजली दो घंटे गुल रही। इससे करीब 30 हजार आबादी प्रभावित रही। कुर्सी सबस्टेशन में इनकमिंग मशीन जलने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई जिससे करीब सात सौ गांव की चार लाख आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

शहर मेें ओबरी सब स्टेशन और पल्हरी सब स्टेशन पर फाल्ट के चलते लखपेड़ाबाग की दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। कंपनीबाग, नेहरू नगर, सिविल लाइन की बिजली एक घंटे गुल रही। बारिश थमने पर फाल्ट दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू हुई। वहीं देवा में तार टूटने से ढाई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

कुर्सी क्षेत्र में बारिश के दौरान मंगलवार रात 10 बजे कुर्सी उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन जल गई। इसके कारण उपकेंद्र से जुड़े टिकैतगंज, निंदूरा, रीवा सीवा, निगोहां, ओदार, ओदरियां, मौहसंड़, अनवारी, अमरसंड़ा समेत करीब सात सौ गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे करीब चार लाख आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकमिंग मशीन की मरम्मत के बाद बुधवार शाम बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। करीब 20 घंटे आपूर्ति बंद रहने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही। ग्रामीणों की सूचना पर जेई एहत्शाम सुल्तान समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और इनकमिंग मशीन की मरम्मत शुरू कराई।
बारिश के कारण मरम्मत का काम काफी देर तक प्रभावित रहा। बुधवार शाम तक मशीन दुरुस्त हो सकी। फतेहपुर में बारिश होने के चलते कस्बे में कई स्थानों पर तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रही जिसके चलते कस्बे की करीब 45 हजार की आबादी प्रभावित रही।
मोहल्ला पचघरा में दो स्थानों पर खंभे से तार टूट कर गिर गया वहीं सट्टी बाजार में जंफर उड़ गया। इसके चलते चार घंटे सप्लाई बंद रही जिससे पानी के लिए लोग परेशान रहे। कस्बे वासियों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि लाइन फाल्ट को दुरुस्त कराकर सप्लाई शुरू करा दी गई है।

अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि बारिश के चलते फाल्ट हुआ था, सभी जगह फाल्ट दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। सभी अधिशासी अभियंताओं को सतत मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र का कहना है कि बारिश के चलते आए फाल्ट को दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed