{"_id":"69d568b30f8d62e645015704","slug":"postal-worker-dies-after-his-bike-is-hit-by-a-tractor-trolley-barabanki-news-c-315-1-brp1006-163584-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आई बाइक, डाककर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आई बाइक, डाककर्मी की मौत
Wed, 08 Apr 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सूरतगंज के मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में गौसापुर मोड़ के पास मंगलवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार छेदा गांव निवासी डाककर्मी उमेश मिश्रा (55) की मौत हो गई। वह भिरिया गांव डाकघर में पोस्टमैन थे। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, उमेश डाक वितरण का कार्य पूरा करने के बाद भिरिया से बेलहरा फिर डाक लेने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान छेदा-मोहम्मदपुर खाला मार्ग पर भिरिया चौराहे से आगे गौसापुर मोड़ के निकट उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। उमेश सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले जाते, इसके पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ आशुतोष मिश्र ने बताया कि पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश में जुटी है। मृतक अपने पीछे तीन बेटे मोहित, अंकित और आदित्य को छोड़ गए हैं। बड़े बेटे मोहित की शादी हो चुकी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।