{"_id":"613fa2738ebc3e0b132f5115","slug":"polling-center-increas-barabanki-news-lko5954290182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बढ़े 20 मतदान केंद्र और 171 मतदेय स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बढ़े 20 मतदान केंद्र और 171 मतदेय स्थल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। डीएम की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की गई। मतदेय स्थल के संभाजन के अंतर्गत फतेहपुर के आठ, बाराबंकी के एक, विस क्षेत्र दरियाबाद के 12 तथा विस क्षेत्र हैदरगढ़ के दो प्रस्ताव विधायकों द्वारा उपलब्ध कराये गए थे।
इसमें से कुर्सी के पांच, बाराबंकी के एक, दरियाबाद के 12 तथा हैदरगढ़ के 2 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं। इससे अब कुर्सी में 21, रामनगर के 18, बाराबंकी में 33, जैदपुर में 32, दरियाबाद के 32, रुदौली में 3 तथा हैदरगढ़ के 32 समेत कुल 171 नए मतदेय स्थल बढ़े हैं। इस प्रकार जिले में कुल मतदेय स्थलों की संख्या अब 2827 हो गई है।
इसी प्रकार मतदान केंद्रों में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। इसमें कुर्सी के पांच, रामनगर के दो, बाराबंकी के तीन, जैदपुर के दो, दरियाबाद के सात और हैदरगढ़ के एक समेत कुल 20 मतदान केंद्र शामिल हैं। इससे अब जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 1702 हो गई है।
विज्ञापन
बैठक के दौरान डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने बताया गया कि अभी भी किसी प्रकार का संशोधन है तो तत्काल संबंधित एसडीएम को उपलब्ध करा दिया जाए। जिससे उचित कार्यवाही की जा सके। बैठक में एसडीएम नवाबगंज, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)