{"_id":"6966745bec242a53af011106","slug":"political-party-vehicles-passed-through-without-paying-toll-tax-barabanki-news-c-315-1-brb1001-156275-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिना टोल टैक्स चुकाए निकले राजनीतिक दल के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिना टोल टैक्स चुकाए निकले राजनीतिक दल के वाहन
Tue, 13 Jan 2026 10:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ हाईवे के बारा टोलाप्लाज़ा से बिना टोल टैक्स चुकाए वाहन पास कराने को लेकर हंगामा करते निषा
हैदरगढ़। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बारा टोल प्लाजा पर बिना टोल टैक्स चुकाए मंगलवार को ‘निर्बल इंडिया शोषित हमारा आम दल’ के कार्यकर्ताओं ने अपने एक दर्जन से जयादा वाहन निकाले। कर्मचारियों ने विरोध किया तो रुक कर हंगामा किया। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
कार्यकर्ता कई बसों व कारों के काफिले के साथ प्रतापगढ़ पट्टी से लखनऊ जा रहे थे। सुबह करीब करीब 11.20 बजे वाहनों का काफिला लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे के बारा टोल प्लाजा पर रुका और पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने रौब गांठते हुए बैरियर उठाने को कहा। टोल कर्मियों के मना करने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और वाहन बिना टोल टैक्स चुकाए आगे के लिए चले गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक फोन कॉल पर पार्टी के नेता द्वारा बात कराने पर वाहन पास कराए गए। बीते साल भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा बिना टोल चुकाए वाहन पास कराने को लेकर विवाद व हंगामा कई बार हुआ था। टोल मैनेजर जगभान ने बताया कि कुछ वाहनों को बिना टोल टैक्स चुकाए पास होने की सूचना कर्मियों से मिली है। प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया मामूली विवाद हुआ था टोल से कोई शिकायत नहीं मिली है।