फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   political

सरकार में किसानों, नौजवानों का हुआ उत्पीड़न : अखिलेश

Thu, 24 Feb 2022 01:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
political
बाराबंकी। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस समय यूपी में एक गाना बहुत तेजी से चल रहा है। यह गाना है यूपी में का बा, इस बार बाय-बाय बाबा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 11 मार्च को लखनऊ से गोरखपुर के लिए टिकट बुक करा लिया है, उनका जाना तय है। बीजेपी पर हमलावर होते हुए अखिलेश ने कहा कि इस सरकार में किसान, नौजवान महिलाओं का जमकर उत्पीड़न किया गया है। अखिलेश बुधवार को कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के बाबा कुटी स्थित मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार शाम हेलीकॉप्टर से पहुंचे अखिलेश ने अपनी सरकार में कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा ने जनता से झूठ बोला। इनके नेताओं के भाषण सुनोगे तो पता चल जायेगा छोटे नेता छोटा झूठ बोलते हैं बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं। भाजपा के लोगों ने कहा था कि सरकार बनने पर किसानों की आय दोगुनी करेंगे लेकिन सरकार बनने के बाद इन्होंने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन

किसानों को सिर्फ लूटने का काम किया। जबसे डीजल, पेट्रोल महंगा हुआ है तबसे नौजवान की गाड़ी नहीं चल पा रही है। दोबारा जब भाजपा की सरकार बनेगी तो पेट्रोल 200 रुपये में बिकेगा। उन्होंने कहा कि दो चरणों के चुनाव में सपा ने सौ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब चार चरण के चुनाव में यह आंकड़ा 200 का हो गया है। जबकि जैसे-जैसे पांचवां व अंतिम चरण आएगा सपा बहुमत से और ज्यादा की ओर बढ़ती चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री हमको कहते हैं कि 12 बजे तक सोते हैं। अब हमने भी उन पर नजर रखना शुरू कर दिया है। एक दिन हमने देखा कि बाबा के आवास में पुताई करने वाले जा रहे थे। पता चला कि वहां धुआं बहुत जम गया है जिसको साफ कराने के लिए पुताई हो रही है। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि जब बाबा न लैपटॉप चलाना जानते हैं और न स्मार्टफोन तो रोजगार व युवाओं को फोन क्या देंगे । उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जायेगी, किसानों की सिंचाई फ्री होगी, बिजली का बिल नहीं देना पड़ेगा।
बिजली का बिल आने पर लोगों को करंट लगता है। भाजपा सरकार में 69 हजार शिक्षक को जेल जाना पड़ा। मुख्यमंत्री आवास जाने पर लाठी खानी पड़ी। आरक्षण में गड़बड़ी हुई। हमारी सरकार बनने पर सभी को नौकरी देने व आरक्षण सुधारने का काम किया जायेगा। पुलिस की नौकरी निकालकर नौजवानों को नौकरी दिया जाएगा। इस मौके पर सपा प्रत्याशी अरविंद सिंह गोप, फरीद महफूज किदवई, गौरव रावत, राममगन रावत, सुरेश यादव के अलावा एमएलसी राजेश यादव राजू, श्रेया वर्मा, शीला वर्मा, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

पूर्व एमएलसी व पूर्व सांसद के पुत्र ने थामा सपा का दामन
जिले के पूर्व एमएलसी रहे भाजपा के कद्दावर नेता स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ अवस्थी के पुत्र व प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के रिश्तेदार सिद्धार्थ अवस्थी ने बुधवार को अखिलेश यादव के सामने सपा का दामन थाम लिया। वहीं पूर्व सांसद एपी गौतम के पुत्र जयंत गौतम ने भी सपा की सदस्यता ली। अखिलेश ने कहा कि डिप्टी सीएम के रिश्तेदार को पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी, उनका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed