फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Police station premises are full, now the market has become an e-rickshaw dumping yard

Barabanki News: थाना परिसर फुल, अब मंडी बना ई रिक्शा डंपिंग यार्ड

Sat, 12 Apr 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 12 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Police station premises are full, now the market has become an e-rickshaw dumping yard
बाराबंकी। ई रिक्शा और ऑटो की चेकिंग अभियान के दौरान जब्त होने वाले वाहन अब पुलिस प्रशासन की सिरदर्दी बढ़ाने लगे हैं। थाना परिसरों में जगह खत्म हो जाने के बाद अब इन वाहनों को नवीन सब्जी मंडी स्थित पुलिस चौकी में डंप किया जाएगा। पुलिस का प्रस्तावित डंपिंग यार्ड बहादुरपुर इलाके में निर्माणाधीन है। बीती एक अप्रैल से शुरू हुए धरपकड़ अभियान के दौरान अब तक 127 ई रिक्शा जब्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त तौर पर की जा रही कार्रवाई के दौरान जब्त हुए ई रिक्शा व ऑटो को मोहम्मदपुर चौकी, सफदरगंज, लोनीकटरा थाना तथा माती चौकी में खड़ा किया गया है। लेकिन कम जगह होने के कारण अब ई रिक्शा को खड़ा करने में दिक्कत होने लगी हैं। इस परेशानी को देखते हुए जांच टीम भी वाहनों को सीज करने की जगह उनका चालान काटने पर अधिक जोर देने लगी है। बृहस्पतिवार को मोहम्मदपुर चौकी के पास चले जांच अभियान के दौरान चार ई रिक्शा सीज करने के साथ ही आठ का चालान भी किया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि ई रिक्शा, ऑटो के खिलाफ लगाातार अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 127 ई रिक्शे जब्त किए जा चुके हैं, 212 का चालान हुआ है। थानों में जगह की कमी को देखते हुए एसपी द्वारा वैकल्पिक तौर पर मंडी चौकी में ऐसे वाहनों को डंपिंग के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमिट न होने से बेलगाम ई रिक्शा चालक
परमिट की बाध्यता न होने से ई रिक्शा खरीदने के बाद एआरटीओ में पंजीकरण करवाने के बाद ई रिक्शा सीधे सड़कों पर संचालन के लिए उतार दिए जाते हैं। इसके चलते एक ही रूट पर कई ई रिक्शाओं के फर्राटा भरने से सवारी भरने के चक्कर में चालक बेलगाम होकर यातायात जाम का कारण बन रहे हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए रूटवार ई रिक्शा का परमिट जारी करने की व्यवस्था को सख्ती के साथ अमल में लाना होगा।


परिवहन आयुक्त ने भेजा पत्र
परिवहन आयुक्त द्वारा सीज करने वाले वाहनों की डंपिंग के लिए अस्थायी स्थल की व्यवस्था का एक पत्र भी आया है। जिसमें कहा गया है कि विभागीय समन्वय से ऐसेे स्थल चिन्हित किया जाएं जहां सीज ई रिक्शा को अस्थायी रूप से सुरक्षित रखा जा सके। साथ ही धरपकड़ अभियान की नियमित मॉनीटरिंग करते हुए साप्ताहिक स्तर पर इसकी समीक्षा बैठक भी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed