{"_id":"6aca7433a301ed562e0b9c8f","slug":"police-patrolling-near-markets-and-puja-pandals-is-mandatory-adg-barabanki-news-c-315-1-brp1006-181484-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों व पूजा पंडालों के पास पुलिस गश्त अनिवार्य: एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों व पूजा पंडालों के पास पुलिस गश्त अनिवार्य: एडीजी
Sat, 10 Oct 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। नवरात्र व आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए शनिवार शाम एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार बाराबंकी पहुंच गए। उन्होंने एसपी रवीना त्यागी के साथ जिले के सभी सीओ व थाना प्रभारियों से दो टूक कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए।
एडीजी ने पूर्व में विवाद वाले स्थानों के साथ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा। एडीजी ने भीड़भाड़ वाले बाजारों, दुर्गा पूजा पंडालों और रामलीला मैदानों के आसपास शाम के समय अनिवार्य रूप से पैदल गश्त करने के निर्देश दिए। कहा कि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो स्क्वॉड को पूजा पंडालों के आसपास सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। एडीजी ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों को लेकर तत्काल खंडन करें व कार्रवाई करें। बैठक में एसपी रवीना त्यागी, एएसपी उत्तरी व दक्षिणी उपस्थित रहे।