{"_id":"612fccef8ebc3e7a103bc8c6","slug":"pm-awaas-barabanki-news-lko5936524135","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को सौंपी चाभी, दिखी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को सौंपी चाभी, दिखी खुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को बुधवार को अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने चाबी सौंपी। जिसे पाकर लाभार्थी काफी खुश दिखे। जिले में जहां 1515 लाभार्थियों को कार्यक्रम के जरिए चाबी सौंपी गई। वहीं 2020-21 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से 11988 लाभार्थियों के लाभान्वित होने का प्रशासन ने दावा किया। इसमें मुख्यमंत्री आवास योजना के भी 131 लाभार्थी शामिल है।
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के वर्ष 2020-21 में चयनित 11988 लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए चाबी वितरण कार्यक्रम बुधवार को जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक स्तर पर किया गया। इसमें प्रधानमंत्री आवास की सांकेतिक चाबी सौंपी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण भी लाभार्थियों को दिखाया गया।
जिला मुख्यालय पर एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में डीएम डॉ. आदर्श सिंह व सीडीओ एकता सिंह ने 15 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की चाबी सौंपी। इस मौके पर डीडीओ अजय कुमार पाण्डेय व पीडी भोलानाथ कनौजिया आदि मौजूद थे। बंकी ब्लॉक में बीडीओ सरिता गुप्ता ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के 65 लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए चाबी सौंपी।
विज्ञापन
इस मौके पर एडीओ मो. आलम आदि मौजूद रहे। रामनगर ब्लॉक में विधायक शरद अवस्थी व ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने 100 लाभार्थियों को पीएम आवास की चाबी सौंपी। इस मौके पर बीडीओ अमित त्रिपाठी, एडीओ पंचायत राम आसरे, मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला, शैलेंद्र सिंह व मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
सिरौलीगौसपुर ब्लॉक विधायक शरद अवस्थी व बीडीओ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने लाभार्थियों को चाबी सौंपी। हैदरगढ़ के ब्लॉक सभागार में विधायक बैजनाथ रावत ने हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज व सिद्धौर ब्लॉक के पीएम आवास के लाभार्थियों को चाबी देकर गृह प्रवेश कराया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह, दिनेश रावत, केके सिंह, कौशलेंद्र, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
दरियाबाद ब्लॉक में हुए कार्यक्रम में विधायक सतीश शर्मा ने दरियाबाद व बनीकोडर ब्लॉक के लाभार्थियों को पीएम आवास की चाबी सौंप गृह प्रवेश कराया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख आकाश पाण्डेय, बीडीओ सर्वेश तिवारी, देवानंद पाण्डेय, लवलेश व एडीओ पंचायत रजनीश शुक्ला आदि मौजूद थे।
देवा ब्लॉक के सभागार में ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव व बीडीओ मुनेश चंद्र पीएम आवास के 67 लाभार्थियों को आवास की चाबी देकर ग्रह प्रवेश कराया। इस मौके पर एडीओ पंचायत कुंवर स्वरूप, जेई शेखर श्रीवास्तव, दिनेश यादव व चंद्रेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।