फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Petrol pump watchman dies after falling into a ravine.

Barabanki News: पेट्रोल पंप के चौकीदार की खड्ड में गिरकर मौत

Sun, 30 Aug 2026 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump watchman dies after falling into a ravine.

विज्ञापन
रामनगर। फतेहपुर रोड पर अमोलीकला गांव के पास पेट्रोल पंप के चौकीदार यश नारायण गौतम (60) की शुक्रवार भोर पंप के पास ही खड्ड में गिरने से मौत हो गई। मौत की वजह को सिर में गंभीर चोट आना बताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
अगानपुर निवासी यश नारायण गौतम पेट्रोल पंप पर चौकीदारी करते थे। शुक्रवार भोर उनके पुत्र मुकेश ने पुलिस को सूचना दी कि पंप के पास उनके पिता की हत्या हो गई है। हरकत में आई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। यश नारायण का शव पंप की बाउंड्री के पास खड्ड में औंधे मुंह गिरा पड़ा था।
विज्ञापन

सीओ रामनगर गरिमा पंत ने बताया कि जब पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकाॅर्डिंग देखी गई तो इसमें चौकीदार खुद ही बाउंड्रीवॉल की ओर जाते दिखे। पुलिस संभावना जता रही है कि वह लघुशंका गए होंगे और इसी दौरान गड्ड में गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। रामनगर के एसएचओ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज परिजनों को दिखाई गई तो वह मान गए। मौत की वजह हादसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed