{"_id":"43afc15df4e6a60aba028172c00781b9","slug":"people-will-receive-grain-from-march-5-on-lower-price-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18.5 लाख लोगों को 5 मार्च से मिलेंगे सस्ते अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18.5 लाख लोगों को 5 मार्च से मिलेंगे सस्ते अनाज
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम मंगलवार से जिले में लागू हो गया है। अधिनियम के लागू होने के बाद करीब अब बीपीएल कार्ड पर राशन नहीं मिलेगा, लेकिन अन्त्योदय योजना के कार्डधारकों में कोई बदलाव नहीं किया गया है उन्हें पहले की तरह ही योजना का लाभ मिलता रहेगा।
अधिनियम लागू होने के बाद सोमवार को अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक योजना को अंतिम रूप देने में लगे रहे। जिले में पांच मार्च से पात्रों को राशन मिलने लगेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में 4 लाख 70 हजार 558 परिवारों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
इससे 18 लाख 49 हजार 842 लोग जुडे़ हैं जिन्हें सस्ते दर पर पांच किलो राशन दिया जाएगा। चयनित लाभार्थियों को 2 रुपये किलो गेहूं और 3 रुपये किलो चावल दिया जाना है। इसके लिए कोटेदारों को राशन की उठान भी करा दी गई है। राशन का वितरण पूर्व निर्धारित तिथियों के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
इसलिए बीपीएल कार्ड को अभी समाप्त नहीं किया गया है। वहीं अन्त्योदय योजना के 1 लाख 13 हजार 883 कार्डधारकों को पहले की तरह ही 35 किलो राशन पहले से ही तय दरों पर मिलता रहेगा, नई योजना के तहत इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।