फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Patients are treated by lying on the bench in FRU

Barabanki News: एफआरयू में बेंच पर लिटाकर होता मरीजों का इलाज

Sat, 27 May 2023 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 27 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Patients are treated by lying on the bench in FRU
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। सीएचसी के एफआरयू बनने के 15 साल बाद भी मरीजों को अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ रहा है। यहां मरीजों को बेंच पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है। यहां आने वाले मरीज गंदगी, दुर्गंध, अंधेरे से तो जूझते ही हैं, जांच और दवाओं पर सैकड़ों रुपये भी खर्च करने को मजबूर हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात ये हैै कि यहां की ओपीडी में चिकित्सक मिलते ही नहीं हैं, जिससे मरीज निराश होकर लौट रहे हैं या फिर निजी चिकित्सकों के पास जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



सीएचसी हैदरगढ़ को प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू) का दर्जा देकर मरीजों के लिए सुविधाओं को बढ़ाने का सपना दिखाया गया था। लेकिन 15 साल बीतने के बाद भी केंद्र पर मरीजों को निशुल्क दवा व इलाज नहीं मिल पा रहा है। हर ओर गंदगी, शौचालयों से निकली दुर्गंध के कारण रुकना मुश्किल है। वार्डों में अंधेरा व गर्मी में भर्ती मरीजों को लॉबी में कंक्रीट की बेंच पर पर लिटाकर इलाज किया जाता है।
विज्ञापन



शुक्रवार दिन में करीब साढ़े 11 बजे संजू पेट दर्द की समस्या पर इलाज के लिए पहुंचीं। डॉक्टर ने खून व अन्य जांच बाहर से कराने के लिए पर्ची लिखी। परिसर के पास मौजूद निजी क्लीनिक पर 700 रुपये का खर्च बताया गया। 500 की दवा भी बाहर से लिखी गई। इनके पास मात्र सौ रुपये होने से बिना इलाज से लौट गईं। किर्सिया के ठाकुरदीन को गले में गिल्टी होनेे पर 150 रुपये की दवा बाहर से खरीदनी पड़ी, भटगवां की मोनी मिश्रा को पेट में दर्द की समस्या पर लाॅबी में कंक्रीट बेंच पर लिटा कर ड्रिप चढ़ाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विष्णु गिरी को पेट दर्द में गैलरी में ड्रिप चढ़ाई गई। केंद्र पर आकस्मिक सेवा व ओपीडी के लिए मात्र एक चिकित्सक मौजूद रहा। डेंटल सहित डॉक्टरों के अन्य कक्ष खाली रहे। केंद्र पर करीब पांच स्थायी व अस्थाई मिलाकर दस से अधिक डॉक्टरों की लंबी फौज होने के बाद भी ओपीडी में कुर्सियां खाली पड़ी रहती हैं। अधीक्षक डॉ. मुकुंद पटेल ने बताया कि जांच हो रही है। बाहर से जांच व दवा लिखने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed