{"_id":"604283a28ebc3ee97f58f244","slug":"passing-out-pared-barabanki-news-lko568118311","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु सिपाहियों को दिलाई पद व कर्तव्य की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु सिपाहियों को दिलाई पद व कर्तव्य की शपथ
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड मैदान में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद शपथ ग्रहण करते र?
- फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। पुलिस में भर्ती होने के बाद छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने वाले रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का आयोजन शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया। परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों को पद व कर्तव्यों की शपथ दिलाई। वहीं ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट व प्रशिक्षकों को सम्मानित भी किया। इस दौरान रिक्रूट आरक्षी उत्साह से लबरेज दिखे।
जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती होने के बाद 180 रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस लाइन में छह माह की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस ट्रेनिंग के पूरा होने के बाद शुक्रवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इसमें परेड की यूनिफार्म में शामिल हुए रिक्रूट आरक्षियों को एसपी यमुना प्रसाद ने पद व कर्तव्यों की शपथ दिलाई। वहीं पुलिस परिवार का सदस्य होने की शुभकामनाएं भी दीं। एसपी ने ट्रेनिंग के अंत: व वाह्य विषयों में ओवरआल चैम्पियन रहे रिक्रूट अविनाश शर्मा को ट्रॉफी दी।
वहीं अन्य विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 14 रिक्रूट व प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया। पासिंग आउट परेड में शामिल होने के बाद गदगद दिखे रिक्रूटों ने ट्रेनिंग करने वाले साथियों के गले मिलकर खुशी का इजहार किया। वहीं पगड़ी उछालकर अपनी खुशी का प्रदर्शन किया। इस मौके पर एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय, एएसपी उत्तरी डा. अवधेश कुमार, सीओ सदर रामसूरत सोनकर व प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
चाचा को वर्दी में देख खुशी से उछल उठी कौतुकी
पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड में अपने पापा व मम्मी के साथ पहुंची कौतुकी चाचा को वर्दी में देखकर उछल पड़ी। आराध्या, शशांक व अनिमेश भी काफी खुश थे। सत्येंद्र कुमार के परिवार में पीढ़ियों से वर्दी का दबदबा रहा है। शशांक के बाबा के छह भाई आर्मी में थे। तो एक भाई आर्मी से रिटायर्ड होकर बैंक की नौकरी कर रहे थे।
भाई अरुण सूचना विभाग, अनिल खेती व मुन्ना पीडब्ल्यूडी में नौकरी करते हैं। ऐसे में तीन भाई भाभी, बहन व बहनोई के साथ भतीजे व भतीजी पासिंग आउट परेड में शामिल होने आए थे। जो सत्येंद्र को वर्दी में देख काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। ऐसा ही दृश्य अन्य आरक्षियों के आए परिवारीजनों में देखने को मिला।