फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इश्क में हारे प्रेमी ने चुनी मौत: 'प्रेमिका के मामा, माता-पिता करते थे प्रताड़ित'; वीडियो बनाकर बयां किया दर्द

Tue, 13 Oct 2026 11:02 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 13 Oct 2026 11:02 AM IST
सार

बाराबंकी में प्रेमी की लाश प्रेमिका के घर के पीछे पेड़ की डाल से फंदे से लटकी मिली। मरने से पहले उसने वीडियो बनाकर कुछ लोगों को भेजा और सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया। लेकिन, जब तक परिजन ढूंढ पाते, तब तक देर हो चुकी थी। आगे पढ़ें विस्तार से...

विज्ञापन
body of lover was found hanging from tree branch behind his girlfriend house In Barabanki
मोहित वर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी।

यूपी के बाराबंकी में मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की सीमा से सटे गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव प्रेमिका के घर के पीछे कटहल के पेड़ से लटका मिला। युवक की पहचान मोहित वर्मा के रूप में हुई है। घटना से पहले उसने सोमवार देर रात एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। 



वीडियो में मोहित ने प्रेमिका के माता-पिता, भाई और दो मामा पर उत्पीड़न करने के आरोप लगाए। वहीं, युवक के पिता ने प्रेमिका के परिजनों पर हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाते हुए फतेहपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Trending Videos
body of lover was found hanging from tree branch behind his girlfriend house In Barabanki
मरने से पहले मोहित वर्मा ने बनाया वीडियो। - फोटो : वीडियो ग्रैब

देर तक सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मोहित वर्मा फतेहपुर कस्बा में किराये के कमरे में रहकर एक डेंटल क्लिनिक पर काम करता था। मंगलवार सुबह उसका शव मोहम्मदपुर खाला और फतेहपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित एक गांव में प्रेमिका के घर के पीछे कटहल के पेड़ की डाल से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला।

सूचना पर मोहम्मदपुर खाला और फतेहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल को लेकर सीमा विवाद के चलते काफी देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही। बाद में फतेहपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

body of lover was found hanging from tree branch behind his girlfriend house In Barabanki
crime - फोटो : iStock

वीडियो में लगाए उत्पीड़न के आरोप

मोहित ने सोमवार रात फतेहपुर स्थित अपने कमरे से एक वीडियो बनाया था। बताया जाता है कि उसने यह वीडियो ग्राम प्रधान रमाकांत वर्मा और अपने परिजनों को भेजने के साथ सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया था। वीडियो में उसने प्रेमिका के माता-पिता, भाई और दो मामा पर उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप लगाए थे। उसने वीडियो में आत्महत्या करने की बात भी कही थी।

देर रात ग्राम प्रधान ने वीडियो देखा तो मोहित के परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घरवाले उसे लगातार फोन करते रहे, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह उसका शव प्रेमिका के घर के पीछे पेड़ से लटका मिला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
body of lover was found hanging from tree branch behind his girlfriend house In Barabanki
मोहित वर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

एक माह पहले हुआ था समझौता

बताया जा रहा है कि मोहित और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चर्चा है कि करीब एक माह पहले फतेहपुर थाने में दोनों पक्षों के बीच विवाद को लेकर सुलह-समझौता भी हुआ था। इसमें युवक के परिजनों से प्रेमिका के घरवालों द्वारा मोटी रकम लिए जाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं, चर्चा है कि मंगलवार को युवती की गोद भराई होनी थी। उसके परिजन इसकी तैयारियों में जुटे थे। दूसरी ओर, मोहित के घर पर सोमवार को मुंडन कार्यक्रम था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा था। पुलिस इन परिस्थितियों समेत मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
body of lover was found hanging from tree branch behind his girlfriend house In Barabanki
Crime - फोटो : istock

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के पिता विमलेश वर्मा ने प्रेमिका के परिजनों पर मोहित की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में फतेहपुर पुलिस को तहरीर दी है।

सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वीडियो और युवक के मोबाइल फोन समेत उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed