फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Panchayat representatives get angry over the incomplete Jal Jeevan Mission tank

Barabanki News: अधूरी जल जीवन मिशन की टंकी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि

Sat, 07 Mar 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 07 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Panchayat representatives get angry over the incomplete Jal Jeevan Mission tank
शुक्रवार को लालगंज ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद सदस्य प्रतिनि​धि व
लालगंज। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शिवानी सिंह ने की। इसमें ग्राम पंचायतों में विकास से जुड़े कई मुद्दे उठाए गए। सबसे ज्यादा चर्चा जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को लेकर हुई।
विज्ञापन

तौधकपुर उर्फ मिर्जापुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष त्रिवेदी ने कहा कि उनके गांव में जल जीवन मिशन के तहत चार साल पहले पानी की टंकी का निर्माण शुरू हुआ था। बोरिंग भी कर दी गई है। इसके बावजूद पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई। इससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने काम में देरी के लिए कार्यदायी एजेंसी और ठेकेदार की लापरवाही का मुद्दा उठाया। गोविंदपुर वलौली स्थित गोशाला की बदहाल स्थिति भी उठाई गई। पंचायत सदस्य ने कहा कि गोशाला में समय से चारा और पानी का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। इससे वहां रह रहे गोवंशों की हालत खराब हो रही है।
विज्ञापन

बेहटा कला के ग्राम प्रधान भैरो सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन से लोगों को हो रही परेशानी की बात कही। उन्होंने बताया कि पाइपलाइन डालने के लिए कई जगह सड़कें खोद दी गई हैं, लेकिन मरम्मत का काम नहीं कराया गया। ग्राम प्रधानों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि गांव में पात्र लोगों को दोबारा चिन्हित कर नई सूची तैयार की जाए। इससे जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में खंड विकास अधिकारी गगनदीप सिंह ने प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित मामलों में कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान पूती मिश्रा, छत्रपाल सिंह, छोटू सिंह चांदा, बाबा वलौली, अमित कुमार, पवन कुमार, दीपक वाजपेयी, सचिन पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed