फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   panchayat election

पांच वर्षों के कार्यकाल कि किस्मत लिखेंगे 137 चुनाव चिन्ह

Sat, 30 Jan 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 137 चुनाव चिन्ह तय किए गए हैं। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 18, ग्राम प्रधान पद के लिए 36, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 36 और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 47 चुनाव चिन्ह तय किए गए हैं। प्रत्याशियों को इन्हीं में से एक चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़कर अपनी किस्मत आजमाना होगा।
विज्ञापन

जिले के 1161 ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनाव की तैयारियां रफ्तार से चल रही हैं। मतदान की प्रक्रिया को अधिसूचना का इंतजार है। इस बार के चुनाव में कुल 137 चुनाव चिन्ह जिले को आवंटित हुए हैं। इनमें चारों पदों के लिए अलग-अलग निशान निर्धारित किए गए हैं ताकि चारों पदों के एक साथ चुनाव होने पर मतदाताओं को अपने पसंदीदा प्रत्याशियों को मतदान करने में भ्रमित न होना पड़े।
विज्ञापन

आवंटित चुनाव चिन्हों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 18 प्रधान और बीडीसी पद के लिए 36 और डीडीसी पद के लिए 47 चुनाव चिन्ह शामिल किए गए हैं। हर पद के लिए अलग-अलग रंगों के मतपत्र भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

92 लाख 40 हजार आ चुके हैं मतपत्र
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले को 92 लाख 40 हजार 300 मतपत्रों की पहली खेप उपलब्ध करा दी है। हालांकि जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। इन मतपत्रों में 24 लाख 17 हजार 700 ग्राम पंचायत सदस्य, 29 लाख तीन हजार प्रधान, 24 लाख 15 हजार 800 बीडीसी और 15 लाख तीन हजार 800 डीडीसी शामिल हैं।
अधिसूचना जारी होने तक शामिल होंगे मतदाता सूची में नाम
ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। इसके बाद भी अगर किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होने से छूट गया तो वह मतदान करने के लिए पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक अपना नाम शामिल करा सकता है। इसके लिए उसे साक्ष्य के साथ तहसील में आवेदन करना होगा। जांच के बाद उसका नाम सूची में शामिल हो जाएगा।

पंचायत चुनाव में 137 चुनाव चिन्ह आवंटित हुए हैं। हर पद का अलग चिन्ह हैं। वहीं अधिसूचना जारी होने तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने के संबंध में निर्वाचन आयोग से दिशा निर्देश मिले हैं।
-डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed