फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   panchayat

ब्लॉक प्रमुख के 15 सीटों पर चुनाव की बजी दुंदुभी

Mon, 05 Jul 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
panchayat
बाराबंकी। चुनावों की तारीख के एलान के साथ ही ब्लॉक प्रमुख की पंद्रह सीटों पर चुनावी दुंदभी बज गई है। पांच दिन के भीतर नामांकन व मतदान की समय सीमा ने सपा और भाजपा के खेमे में खलबली मचा दी है। जिले में आयोग के निर्देश आने के बाद प्रशासनिक अमला भी तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

संभावित प्रत्याशियों ने वोटरों को अपने पाले में करने के लिए जहां संपर्क बढ़ा दिया है। वहीं सपा व भाजपा के दिग्गज नेता इस चुनाव को लेकर गोटे बिछाने में जुट गए हैं। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन और मतदान कराने की व्यवस्थाएं भी तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिले में अभी तक पंद्रह ब्लॉकों में करीब दस पर सपा का कब्जा था जबकि चार पर बीजेपी काबिज रही है। लेकिन इस बार यह चुनाव और कठिन होने के आसार हैं। जिले के 15 ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पांच दिन बाद यानी 10 जुलाई को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 8 जुुलाई को नामांकन पत्र ब्लॉक मुख्यालय पर दाखिल किए जाएंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर एआरओ के रूप में एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक दाखिल किए जाएंगे और इसी दिन नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी।
जबकि 9 जुलाई को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। 10 जुलाई को 15 ब्लॉकों पर सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा। उसी दिन परिणाम की घोषणा भी की जाएगी। पंद्रह ब्लॉकों के 1440 क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने पसंदीदा ब्लॉक प्रमुख को चुनेंगे।
प्रमुख चुनने वाले ब्लॉकवार बीडीसी की संख्या
रामनगर-90, सूरतगंज-111, फतेहपुर-112, निंदूरा-114, मसौली-93, बंकी-92, देवा-100, हरख-90, दरियाबाद-86, बनीकोडर-105, पूरेडलई-66, हैदरगढ़-93, त्रिवेदीगंज-89, सिद्धौर-108, सिरौलीगौसपुर-91
सपा ने घोषित किए छह प्रत्याशी, बीजेपी की लिस्ट आना बाकी
जिले में होने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सपा ने अभी तक छह ब्लॉकों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। जबकि भाजपा की तरफ से अभी तक पंद्रह ब्लॉक में किसी भी जगह के लिए प्रत्याशी को घोषित नहीं किया गया है। बीजेपी की सूची सामने आने के बाद चुनाव की सरगर्मी बढ़ने की उम्मीद है।

ब्लॉक प्रमुख पद के निर्वाचन को लेकर अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कर दी गई है। इसे लेकर ब्लॉकवार एआरओ की तैनाती की कार्रवाई की जा रही है। 10 जुलाई को मतदान कराया जाएगा।
-डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed